{"_id":"656ccea2445a5540460f5584","slug":"6th-to-9th-set-examinations-from-today-panipat-news-c-244-1-sknl1016-10117-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छठी से नौवीं की सेट की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छठी से नौवीं की सेट की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
पानीपत। कक्षा छठी से नौवीं की सेट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। हालांकि प्रदेश में सेट-2 की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू हो चुकी हैंं। दो दिसंबर को मध्याह्न से पहले कक्षा 11वीं की अंग्रेजी तथा मध्याह्न के बाद अर्थशास्त्र व गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई थी।
सोमवार चार दिसंबर को कक्षा 11वीं की सुबह गणित, जीवविज्ञान, राजनीति शास्त्र तथा शाम के सत्र में फाइन आर्ट, साइकोलॉजी की परीक्षा होगी। चार दिसंबर को छठी कक्षा के लिए हिंदी और गणित, सातवीं कक्षा के लिए गणित और सामाजिक विज्ञान, आठवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी, हिंदी तथा नौवीं कक्षा के लिए संस्कृत, गणित की परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से डेटशीट जारी की जा चुकी है। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि हरियाणा में सेट की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई हैं। जारी की गई डेट शीट के मुताबिक 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सेट-2 परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
छठी कक्षा से 9वीं कक्षा की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षाएं सात दिसंबर तक चलेंगी। सेट के परीक्षा परिणाम के आधार पर 15 दिसंबर को शिक्षक व अभिभावकों के बीच बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए सेट-2 के स्थान पर दो प्री-बोर्ड परीक्षाओं में से पहली प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आगामी परीक्षाओं की डेटशीट जारी करते हुए यह सूचना भी दी गई है कि जिन विषय की परीक्षा की डेटशीट नहीं दी गई है, वह परीक्षाएं स्कूल लेवल पर करवाई जाएंगी। वहीं, पहली से दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं होगी।
यह रहेगी परीक्षाओं की डेटशीट-
जारी की गई डेटशीट के अनुसार दो दिसंबर को मध्याह्न से पहले कक्षा 11वीं की अंग्रेजी तथा मध्याह्न के बाद अर्थशास्त्र व गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। इसी प्रकार चार दिसंबर को सुबह गणित, जीवविज्ञान, राजनीति शास्त्र तथा शाम के सत्र में फाइन आर्ट, साइकोलाॅजी की परीक्षा होगी। पांच दिसंबर को सुबह समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन तथा शाम को संस्कृत, छह दिसंबर को सुबह इतिहास, भौतिकी, लेखांकन तथा शाम को हिंदी की परीक्षा होगी। सात को कंप्यूटर, भूगोल की परीक्षा होगी। छठी कक्षा के लिए चार दिसंबर को हिंदी व गणित, पांच को विज्ञान व ड्राइंग, छह दिसंबर को संस्कृत व सामाजिक विज्ञान तथा सात दिसंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। सातवीं कक्षा के लिए चार दिसंबर को गणित व सामाजिक विज्ञान, पांच को हिंदी व विज्ञान, छह को अंग्रेजी व संस्कृत तथा सात दिसंबर को ड्राइंग या गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा के लिए चार दिसंबर को अंग्रेजी व हिंदी, पांच को गणित व सामाजिक विज्ञान, छह दिसंबर को विज्ञान व ड्राइंग तथा सात दिसंबर को संस्कृत की परीक्षा होगी। इसी प्रकार, नौवीं कक्षा के लिए चार दिसंबर को संस्कृत व गणित, पांच को हिंदी व विज्ञान तथा छह को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
वर्जन
सेट-2 की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। छठी से नौवीं की सेट की परीक्षाएं सोमवार चार दिसंबर से शुरू होेगी। परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।