फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   67 lakhs cheated in the name of insurance amount claim

Panipat News: बीमा राशि के क्लेम के नाम पर 67 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
67 lakhs cheated in the name of insurance amount claim
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शातिर ठगों ने एक व्यक्ति को बीमा राशि का क्लेम 14 लाख रुपये देने की एवज में उससे 67 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ठगाें ने व्यक्ति को पहले तो कंपनी का प्रबंधक बनक बातों में उलझाया और जमा कराए गए रुपयों को वापस करने का झांसा देकर 67 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। जब पीड़ित ने बीमा कंपनी में जाकर क्लेम और रुपये जमा करने के बारे में पता किया तो अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से इस प्रकार का कोई कॉल उन्हें नहीं किया गया ।

तहसील कैंप के विकास नगर निवासी रशीद कुमार ने बताया कि उसने मैक्स लाइफ बीमा कंपनी से 2018 में 14 लाख का बीमा कराया था। 2022 में उसकी पॉलिसी पूरी होने के बाद अब कंपनी की ओर से उसको क्लेम मिलना था। दिसंबर 2023 में उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उसको मिलने वाली क्लेम की राशि पर जीएसटी चार्ज लगेगा। इससे बचने के लिए उसको एक अन्य कंपनी की पॉलिसी लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पॉलिसी लेने के बाद उसके पास मोहन पाठक नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को एक अन्य बीमा कंपनी का क्षेत्रीय अधिकारी बताया। उसने दोनों पॉलिसियों का पैसा रिफंड करने का लालच देकर एक आवेदन फार्म भरवाया। इसके बाद उससे दूसरी बीमा कंपनी के खाते में 11 लाख रुपये जमा कराए। उसको बताया गया कि ये राशि उसे वापस मिल जाएगी। इसके बाद उसके पास अखिलेश पटेल नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को फंड प्रबंधक बताकर 11 लख रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसको कहा कि जो भी पैसा उससे लिया जा रहा है। वो वापस हो जाएगा है। इसके बाद उसने उसको बातों में उलझाकर उससे 14 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए और टीसीएस के नाम पर उससे 15 लाख रुपये और लिए गए। इस तरह से ठगों ने उससे 67 लाख रुपये जमा करा लिए। जब उसने कंपनी में जाकर अपने पैसों के लिए क्लेम किया तो अधिकारियोें ने उसे बताया कि कंपनी की तरफ से उसे कोई कॉल नहीं की गई तब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed