फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   6596 applications for Panipat Math Olympiad, date extended till 10th

Panipat News: पानीपत गणित ओलंपियाड के लिए 6596 आवेदन, 10 तक बढ़ाई तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
6596 applications for Panipat Math Olympiad, date extended till 10th
पानीपत। पानीपत गणित ओलंपियाड का आयोजन अब मई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा के आयोजन के संबंध में पूर्व में जारी शेड्यूल में बदलाव किया है। गणित ओलंपियाड परीक्षा अब तीन स्तर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है। पानीपत गणित ओलंपियाड के लिए सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छठी से 12वीं के विद्यार्थी निशुल्क आवेदन कर शामिल हो सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा राजकीय व निजी विद्यालय प्रमुखों को पानीपत गणित ओलंपियाड (पीएमओ) में जागरूकता और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और चयनित छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग देने बारे जरूरी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली है। संवाद
विज्ञापन


बुनियादी कौशल का होगा मूल्यांकन

गणित ओलंपियाड एक प्रतियोगी परीक्षा है। यह परीक्षा छात्रों में गणित के प्रति रुचि और कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 स्तरों में आयोजित की जानी है। यह परीक्षा छात्रों के लिए बुनियादी गणित कौशल का मूल्यांकन करेगी। प्रतियोगिता के जिला स्तर पर टॉप-10 विजेताओं को विशेष छात्रवृत्ति और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वहीं, अन्य प्रतिभागी डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक खंड से टॉप-35 विद्यार्थी हरियाणा गणित ओलंपियाड की निशुल्क कोचिंग लेने के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कक्षावार बनाए गए लेवल व पाठ्यक्रम
लेवल कक्षा पाठ्यक्रम
लेवल-1 11वीं व 12वीं नाैवीं से 11वीं के सवाल
लेवल-2 नौवीं और 10वीं सातवीं से नौवीं के सवाल
लेवल-3 छठी से आठवीं चौथी से छठी के सवाल


निजी स्कूलों की मांग पर किया बदलाव
जिला शिक्षा विभाग में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें निजी स्कूल संचालकों ने आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि उन्हें गणित ओलंपियाड की पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने डीईओ व डीएमएस को भरोसा दिलाया कि वे पानीपत गणित ओलंपियाड के लिए अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करेंगे। निजी स्कूलों की मांग पर जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है।



गणित ओलंपियाड के लिए अब तक हुए आवेदन
खंड लेवल-1 लेवल-2 लेवल-3 कुल
बापौली 177 388 381 946
इसराना 62 232 193 487
मडलौडा 103 299 341 743
पानीपत 703 1534 1333 3570
समालखा 106 337 407 850
कुल 1151 2790 2655 6596


वर्जन-
पानीपत गणित ओलंपियाड के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। विद्यार्थी 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। अब तक जिले भर से 6596 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह पंजीकरण 20 हजार तक पहुंचने की संभावना है। परीक्षा तीन स्तर में होगी। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से योग्यता, पाठ्यक्रम आदि का रि-शेड्यूल जारी किया गया है।
- डॉ. देवेंद्र दत्त, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed