{"_id":"69a74e81e842c4e445089231","slug":"656-lakh-duped-on-the-pretext-of-earning-money-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153199-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पैसा कमाने का झांसा देकर 6.56 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पैसा कमाने का झांसा देकर 6.56 लाख ठगे
विज्ञापन
पानीपत। टेलीग्राम पर पैसा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पानीपत के एक युवक से 6.56 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मोहर सिंह चौक निवासी रजत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास टेलीग्राम के माध्यम से एक लिंक आया। जिसमे पैसा निवेश कर मुनाफा कमाने की बात लिखी थी। उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसे एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में परमजीत फ़ॉर सक्सेस, शेखर और अनाईसा नाम की टेलीग्राम आईडी से बात होने लगी। आरोपियों ने पैसे कमाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी भेजकर निवेश के नाम पर पैसे जमा कराये। भुगतान के बाद संबंधित मैसेज गायब कर दिए जाते थे।
आरोप है कि उसने अपने आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और केनरा बैंक खातों से कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 6,56,300 रुपये ट्रांसफर किए। जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया तो वेबसाइट पर उसकी रकम ब्लॉक हो गई और आरोपियों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी। ठगी का अहसास होने पर ऑनलाइन शिकायत की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी एसआई अजय कुमार के अनुसार मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।