{"_id":"635c438a0a4ed62f5e08afd2","slug":"64-eligible-teachers-applied-in-government-model-culture-schools-panipat-news-knl125753135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में 64 पात्र शिक्षकों ने किया आवेदन, नियुक्ति के लिए प्रकिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में 64 पात्र शिक्षकों ने किया आवेदन, नियुक्ति के लिए प्रकिया तेज
विज्ञापन
पानीपत। जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में प्राचार्य सहित शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए 64 पात्र शिक्षकों ने आवेदन किया है। वहीं शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए 28 अक्तूबर तक पोर्टल खोला गया था। अध्यापकों के पास मनपंसद स्कूल में नियुक्ति हेतु आवेदन करने के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन रहा।
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि जिन अध्यापकों ने सेंटर फॉर टीचर एक्रेडिटेशन (सेंटा) परीक्षा पास की है, वही अध्यापक मनपसंद स्कूल में नियुक्ति पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त है। इन स्कूलों में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में नियुक्ति के लिए अध्यापकों को सेंटा परीक्षा पास करना अनिवार्य किया है। नियमानुसार जो अध्यापक सेंटा परीक्षा पास करेगा, उसी अध्यापक को राजकीय मॉडल स्कूलों में नियुक्ति मिलेगी।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियां न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने हर माह सेंटा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था, ताकि स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरा जा सके। सेंटा परीक्षा पास करने वाले कुछ अध्यापकों ने एमआईएस पोर्टल पर दर्ज अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है। जिस कारण उन्हें मनपसंद स्कूल में नियुक्ति के लिए आवेदन करने के बाद भी ओटीपी नहीं मिल रहा है। ऐसे में शिक्षकों ने विभाग में शिकायत दर्ज करवाई है। अध्यापकों का कहना है कि जब तक ओटीपी नंबर नहीं डालेंगे, तब तक आवेदन प्रक्रिया अधूरी रहेगी। जिस पर संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है जिसमें निर्देश दिए हैं कि एमआईएस पोर्टल पर दी गई अपनी ई-मेल आईडी से विभाग की ई-मेल आईडी पर पूर्ण विवरण सहित मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
रिक्त पदों की तुलना में करीब आधे अध्यापकों ने पास की है सेंटा परीक्षा
सेंटा परीक्षा पास करने वाले अध्यापकों की संख्या कम है, यही कारण है कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दो साल बाद भी विभिन्न विषयों के पद खाली पड़े हैँ। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सेंटा परीक्षा पास करने वाले अध्यापकों की सूची जारी की है जिसमें 561 अध्यापकों के नाम शामिल हैं। जबकि प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में 1019 पदक खाली हैं। ऐसी स्थिति में अगर सभी अध्यापकों को मनपसंद स्कूल अलॉट किए जाते हैं, तब भी 458 पद खाली रह जाएंगे। हालांकि शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि खाली पड़े पदों को भरने के लिए हर माह सेंटा परीक्षा आयोजित की जा रही है। जो पद इस बार खाली रह जाएंगे, उम्मीद है कि आगामी माह में उन पदों पर भी नियुक्तियां हो जाएंगी।
वर्जन- 29 सिंगल
- जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने पोर्टल खोला था जिस पर पात्र अध्यापकों ने अपने मनपसंद स्कूल में नियुक्ति पाने के लिए आवेदन किया है। नियमानुसार पात्र अध्यापकों को संबंधित स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। इसके बावजूद जो पद रिक्त रह गए हैं। उन्हें अगले महीने सेंटा में पास होने वाले पात्र अध्यापकों की नियुक्ति रिक्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।