फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   6.30 lakh cheated from young man in the name of trading

Panipat News: ट्रेडिंग के नाम पर युवक से ठगे 6.30 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
6.30 lakh cheated from young man in the name of trading
पानीपत। ठगों ने थर्मल कॉलोनी निवासी युवक को ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का झांसा देकर ठग लिया। ठगों ने युवक से अपने खाते में 6.30 लाख रुपये लिए। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थर्मल कॉलोनी निवासी रंजीत शर्मा ने बताया कि 28 अगस्त को उसके टेलीग्राम पर एक संदेश आया था। इसमें उसे होटल की वीडियो व फोटो का रिव्यू करने पर पैसे कमाने का लोभ दिया गया था। इसमें उसने सहमति जता दी। वह रिव्यू देने लगा उसे कुछ पैसे भी मिलने लगे। फिर उसको टेलीग्राम पर ट्रेडिंग प्लेटफार्म वीक्स पर निवेश करने का झांसा दिया गया। उसको बताया गया कि वीक्स सिंगापुर का ट्रेडिंग प्लेटफार्म है। इसमें निवेश करने में बहुत फायदा होता है। उसने निवेश करने के लिए उनके बताए गए बैंक खातों में 6.30 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद जब उसने इस पैसों को निकालने का प्रयास किया तो यह पैसे नहीं निकले। फिर उसको पता चला कि निवेश के नाम पर उसको ठगा गया है। फिर उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed