फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   6.30 lakh cheated by threatening to implicate son in crime case

Panipat News: जर्मनी में बेटे के अपराध के मामले में फंसने की धमकी देकर ठगे 6.30 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
6.30 lakh cheated by threatening to implicate son in crime case
पानीपत। ठग ने जर्मनी पुलिस का अधिकारी बनकर नौल्था गांव निवासी व्यक्ति के पास कॉल की। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि उसका बेटा जर्मनी में आपराधिक गतिविधि में फंस गया है। अगर उसको बचाना है तो उनके खाते में पैसे डाल दे। ठगों ने उससे 6.30 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नौल्था निवासी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास एक व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह जर्मनी से बोल रहा है। उसका बेटा नीटू जर्मनी में अपराधिक गतिविधियों में शामिल मिला है। वह केस में फंस गया है। वह जर्मनी पुलिस का अधिकारी है। अब अपने बेटे नीटू को बचाना है तो उनके खाते में 6.30 लाख रुपये डाल दो। वह बेटे के फंसने की बात पर घबरा गया। वह तुरंत केनरा बैंक में गया और उसने कॉल करने वाले के बताए बैंक खाते में पैसे आरटीजीएस करवा दिए। इसके बाद कॉल कट गई। इसके बाद उसके पास उसके बेटे नीटू की कॉल आई। नीटू ने उसे बताया कि वह किसी केस में नहीं फंसा था। फिर उसे पता चला कि ठगों ने उसको बेटे के फंसने की बात कहकर ठग लिया। उसके साथ 6.30 लाख की ठगी की गई। फिर उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed