फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   63 crore will be spent on the renovation of the railway station, passengers will get the facility of escalator and lift

Panipat News: रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर खर्च होंगे 63 करोड़, यात्रियों को मिलेगी एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
63 crore will be spent on the renovation of the railway station, passengers will get the facility of escalator and lift
सर्वे कर तैयार की गई स्टेशन की ड्राइंग।
पानीपत। औद्योगिक नगरी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर 63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें यात्रियों के लिए आठ स्थानों पर एस्केलेटर और छह लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसके लिए स्टेशन का सर्वे का काम पूरा कर प्रारूप तैयार किया जा चुका है। डीपीआर तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी। खास बात यह है कि नवीनीकरण होने से यात्रियों के लिए प्लेटफार्म बदलना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

इस राशि में स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, सड़क, प्लाजा, लैंडस्केप और अन्य सुविधाओं के विकास का कार्य शामिल है। इस नवीनीकरण के बाद स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेशन के रूप में विकसित होगा। आठ एस्केलेटर लगाने पर लगभग पांच करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है जबकि छह लिफ्ट लगाने पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सुविधाएं विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों, महिलाओं और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी।
विज्ञापन

नवीनीकरण कार्य के तहत स्टेशन के फ्रंट (प्रवेश) और रियर (निकास/द्वितीय प्रवेश) भवनों का सुधार, प्लेटफार्म नंबर एक का उन्नयन, ग्रेनाइट और अन्य आधुनिक फ्लोरिंग, नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण और पुराने फुटओवर ब्रिज का पुन: निर्माण भी शामिल है, इसके अलावा स्टेशन परिसर में पिकअप और ड्रॉप-ऑफ क्षेत्र को व्यवस्थित किया जाएगा तथा आगे और पीछे दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए प्लाजा विकसित किए जाएंगे। स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़कों का भी सुधार किया जाएगा और परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए लैंडस्केपिंग का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती संख्या और बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है। अभी स्टेशन पर कई स्थानों पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है, खासकर प्लेटफार्म बदलने के दौरान यात्रियों को सीढ़ियों पर चढ़ने में काफी परेशानी होती है। एस्केलेटर और लिफ्ट लगने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।


सुविधा मिलने से यात्रियों को होगी आसानी
औद्यागिक नगरी होने के कारण पानीपत में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक काम करते हैं। जो देश के अलग-अलग राज्यों से आते हैं, जिस कारण पानीपत रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री पहुंचते हैं। यात्री शिव कुमार ने बताया कि कई बार बुजुर्ग परिजनों या बच्चों के साथ सफर करते समय सीढ़ियां चढ़ना कठिन हो जाता है, ऐसे में एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा बहुत राहत देगी।



नवीनीकरण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से भी एक आधुनिक और व्यवस्थित स्टेशन के रूप में सामने आएगा।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक स्टेशन।

सर्वे कर तैयार की गई स्टेशन की ड्राइंग।

सर्वे कर तैयार की गई स्टेशन की ड्राइंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed