फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जेजेपी नेता दुष्यंत ने की मंत्री पंवार के गांव में सफल जनसभा

जेजेपी नेता दुष्यंत ने की मंत्री पंवार के गांव में सफल जनसभा

Wed, 20 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
जेजेपी नेता दुष्यंत ने की मंत्री पंवार के गांव में सफल जनसभा
बीजेपी के नेता चौकीदार नही ठेकेदार है जिन्होंने साढ़े चार साल में देश व प्रदेश को लुटकर खोखला कर दिया
विज्ञापन

मतलौडा । जननायक जनता पार्टी के नेता एवं सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी के पीएम से ले कर सीएम तक और मंत्री से लेकर संतरी तक सभी अपने आम को चौकीदार कहते हैं। जबकि ये चौकीदार नहीं बल्कि ठेकेदार हैं। जिन्होंने अपने साढ़े चार साल के शासन में लूट कर देश व प्रदेश को खोखला बना दिया। अच्छे दिन जनता के नहीं बल्कि बीजेपी वालों के आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह वास्तव में ही देश का चौकीदारा कर रहे हैं तो चौकीदार को अपने आगे पीछे गनमैन रखने और सरकारी गाड़ियों व बंगलों में रहने की जरूरत नहीं होती। दुष्यंत चौटाला मंगलवार को मतलौडा अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इक्कठा थी। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के गांव में उम्मीद से ज्यादा लोगों की भारी भीड़ होने से गदगद सांसद दुष्यंत चौटाला काफी खुश नजर आए।
अपने संबोधन में परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार पर कटाक्ष करते हुए चौटाला ने कहा कि बीजेपी का एक चौकीदार आप के हलके में भी है। जिसने रोडवेज विभाग को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव के दौरान जो लोग उनकी पार्टी को बच्चों की पार्टी व दो सौ छोरों का टयोल कह कर मजाक उड़ाया करते थे। जनता ने जवाब दिया और उनकी जमानत जब्त करवा दी। इतना ही नहीं राहुल गांधी की टीम के कप्तान रणदीप सुरजेवाला समेत प्रदेश के सभी 6 बड़े लीडरों की जींद में लुटिया डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया और घाटे के कारण कई फेक्टरियां बंद करनी पड़ी।
उन्होंने वर्करों को कहा कि यह मत सोचना कि दुष्यंत चौटाला के दम पर सरकार बनाएंगे। प्रदेश में सरकार जनता का विश्वास हासिल कर और पार्टी वर्करों की मेहनत के दम पर बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी वर्कर घर घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़े। एक बूथ पर सौ यूथ बनाने होगें और एक यूथ पर सौ वोटरों पर निगरानी की जिम्मेदारी होगी।

इस अवसर पर सुरेश काला, सतबीर कादियान, फूलवती, सुरेश मित्तल, सुगन चंद रोड़, बलवान बाल्मिकी, बलवान देशवाल, गुरचरण सिंह, बलबीर देशवाल सरपंच, राम मेहर मुनिम, रामदयाल, चेयरमैन हवा सिंह मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed