फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एसपी ने कार्यभार संभालते ही हरियाणा यूपी बार्डर से हटाया पुलिस नाका, अब रूकेगी पुलिस की वसूली

एसपी ने कार्यभार संभालते ही हरियाणा यूपी बार्डर से हटाया पुलिस नाका, अब रूकेगी पुलिस की वसूली

Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने कार्यभार संभालते ही हरियाणा यूपी बार्डर से हटाया पुलिस नाका, अब रूकेगी पुलिस की वसूली
एसपी ने कार्यभार संभालते ही हरियाणा यूपी बार्डर से हटाया पुलिस नाका, अब रुकेगी पुलिस की वसूली
विज्ञापन

सनौली। एसपी सुमित कुमार ने पानीपत जिले की कमान संभालते ही हरियाणा व यूपी बार्डर पर बने नाके को हटा दिया है। इसी नाके पर पुलिस कर्मचारी वाहन चालकों से अवैध वसूली करते थे। कई बार उच्चाधिकारियों को इस संबंध में शिकायत मिली है। कई पुलिस कर्मी इस नाके पर रिश्वत लेते हुए पकड़े भी गए हैं। एसपी कुमार के इस कदम से पुलिस वालों की अवैध वसूली तो रूकेगी लेकिन आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती है। इसी रास्ते से शराब तस्कर हरियाणा से यूपी में तस्करी करते हैं। हरियाणा में वारदातों को अंजाम देने वाले यूपी के बदमाश बे रोकटोक पानीपत की सीमा में घुस सकते हैं। हालांकि एसपी के इस कदम से लोगों को जाम से राहत जरूर मिलेगी।
ऐसे पकड़े गए थे पुलिस वाले रिश्वत लेते हुए:
11 जुलाई 2016 को सनौली यमुना बार्डर पर रिश्वत लेकर बिना चेकिंग के वाहन छोड़ने की एक वीडियो वायरल होने पर दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि अन्य के खिलाफ जांच की गई थी। उल्लेखनीय है कि यमुना नदी के पुल के पास सनौली नाके पर हरियाणा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी होती है, ताकि किसी तरह का अवैध कार्यों पर रोक लगाई जा सके। लेकिन नाके पर पुलिस रोक लगाने के बजाय अपनी जेब ज्यादा गर्म करने पर लगे रहते थे। वाहन चालक से रिश्वत मिल जाए तो ठीक नहीं तो गाड़ी का चालान करने के साथ ही उन्हें नशे आदि के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। मामला उस समय सामने आया है जब रिश्वत लेकर गाड़ी छोडने की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस कर्मियों का पर्दाफाश हो गया गया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर गाज गिरने की दूसरी घटना:
करीब दो वर्ष पहले रोक के बावजूद यमुना नदी से सटे क्षेत्र में रेत से भरे से डंपर से पैसे लेते हुए पुलिस कर्मी की फोटो अखबार में छपने पर तत्कालीन पारूल कुश ने थाना सदर एसएचओ, सनौली चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। थाना सदर इंचार्ज ने संदीप नाम के दो सिपाईयों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला -
महेंद्रगढ़ के खारीवाड़ा गांव निवासी रविदत्त शर्मा व सुभाष कांधला से महेंद्रगढ़ आम लेकर सनौली नाके से आता जाता है। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों हर चक्कर के साथ पैसे रिश्वत के तौर पर देने पड़ते थे। बीते 11 जुलाई को वह कांधला जा रहा था कि नाके पर पुलिस कर्मियों रिश्वत न देने पर कागजात पूरे होने पर भी गाड़ी का चालान काट दिया था। गाड़ी के कागजात पूरे होने के बाद रिश्वत देने से परेशान युवकों ने योजनाबंद तरीके से वीडियो बनाने की योजना बनाई। गाड़ी चालक यूपी की तरफ जा रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने नाके पर गाड़ी रूकवाई और गाड़ी को साइड में लगवाने की बात कही गई। चालक ने पुलिसकर्मी से कहा कि आपने कागजात पूरे होने पर चालान कर दिया था। साइड में गाड़ी लगाने के बाद पुलिस कर्मी ने पांच सौ रूपये लेकर गाड़ी को छोड़ा तो चालक ने पूरे मामले की वीडियो क्लिप बना ली थी।
आमदनी के चलते सुर्खियों में रहता है सनौली थाना:
सनौली थाना के अंतर्गत करीब 21 गांव आते है।। जिसमें करीब 25 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होती थी। मगर सनौली चौकी दो प्रदेशों की सीमा से लगती होने के चलते बड़ी संखयां में वाहन आवाजाही है। यूपी से रेत, बजरी, ओवरलोडिड वाहन समेत मांस, व अवैध हथियार हरियाणा में आते है और हरियाणा से यूपी की ओर पशु तस्करी, यूरिया खाद आदि का धंधा जोरों पर चलता है। जिसके चलते पुलिसकर्मियों की मौज रहती है। इसी के चलते चौकी पर ड्यूटी लगाने के लिए मंत्रियों, पुलिस के आलाधिकारियों की सिफारिश से ड्यूटी लगवाने के लिए सिफारिशें की जाती थी। करीब तीन वर्ष पूर्व पहले अधिक दवाब व रिश्वत लेने की शिकायते के चलते सनौली चौकी को हटाकर नाके में तब्दील कर दिया था।

नाके के सामने ली जाती थी रिश्वत:
पुलिस आलाधिकारियों ने यमुना बोर्ड पर मामले की स्पेशल जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। जिससे नाके पर होने वाली गतिविधियों के बारे में पता चल सके। लेकिन कैमरे नाके के सामने लगे होने की बजाय एक पानीपत तो दूसरा यूपी की तरफ लगा हुआ है। नाके के सामने कैमरा न होने पर पुलिस कर्मी नाका बुथ पर ही वाहनों की चेकिंग के नाम पर सुविधा शुल्क लेते थे। नवनियुक्त एसपी ने सनौली नाका को हटा दिया हैं । अब कोई पुलिस कर्मी सनौली यमुना नाका पर डयूटी नहीं देगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed