फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   फायरबिग्रेड ऑफिस में ताश खेल रहे 4 फायरमैन बर्खास्त, दो सस्पेंड व पांच को कारण बताओ नोटिस

फायरबिग्रेड ऑफिस में ताश खेल रहे 4 फायरमैन बर्खास्त, दो सस्पेंड व पांच को कारण बताओ नोटिस

Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
फायरबिग्रेड ऑफिस में ताश खेल रहे 4 फायरमैन बर्खास्त, दो सस्पेंड व पांच को कारण बताओ नोटिस
फायरबिग्रेड ऑफिस में ताश खेल रहे 4 फायरमैन बर्खास्त, दो सस्पेंड व पांच को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम की नव नियुक्त कमिश्नर प्रियंका सोनी ने सफाई दरोगा के बाद अब फायरब्रिगेड के 4 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दो नियमित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि डयूटी से नदारद मिले दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। अचानक निरीक्षण के दौरान फायरमैन ऑफिस में ताश पत्ते खेलते पकड़े गए थे। कमिश्नर ने ये कार्रवाई कर सभी कर्मचारियों को अनुशासन में रहने की कड़ी चेतावनी भी दी है। इसके अलावा फायरबिग्रेड की गाड़ियों की जांच की गई। जिन गाड़ियों की हालत खराब मिली उनको कंडम घोषित करने के निर्देश दिए।
नगर निगम कमिश्नर प्रियंका सोनी पानीपत में ज्वाइन करने के बाद लगातार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने पानीपत नगर निगम में हो रहे लगातार भ्रष्टाचार के कारण अधिकारियों की जहां पावर छीनकर सभी प्रमुख काम खुद देखने का फैसला लिया है, वहीं लगातार सभी कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उन्हें अनुशासन को पाठ भी पढ़ा रही है। हाल में उन्होंने डयूटी में लापरवाही बरतने वाले सफाई दरोगा को भी सस्पेंड कर दिया था। बुधवार शाम 4 बजे वो अचानक बाल भवन के पास बने फायर बिग्रेड के ऑफिस में पहुंची। ये ऑफिस उनके कैंप ऑफिस के पास ही है। यहां पर उनको कंट्रोल रूम में 6 कर्मचारी बिजेंद्र, सतीश, बंतेश, अनिल, रविंद्र व दीपक ताश पत्ते खेलते मिले। इनमें से दो कर्मचारी नियमित थे और चार अनुबंध पर थे। इनको तुरंत प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। जो नियमित थे उनको सस्पेंड किया गया। इसके बाद उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चैक किया। इस दौरान 5 कर्मचारी डयूटी से नदारद मिले। उन्होंने इनको तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। कमिश्नर सोनी की इस कार्रवाई के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कर्मचारी बोले: चेकिंग करके टाइम पास करने के लिए ताश खेल रहे थे
फायरबिग्रेड के कर्मचारियों ने बताया कि वो 2 बजे ड्यूटी पर आए थे। ड्यूटी पर आते ही उन्होंने सभी गाड़ियों की चेकिंग कर ली थी। काम पूरा करने के बाद वो टाइम पास के लिए ताश पत्ते खेल रहे थे। इसी दौरान मैडम ने छापा मारकर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासनहीनता करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा: सोनी
निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुशासनहीनता करते पाए गए है। इसलिए इन पर कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी अनुशासनहीनता करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी सुरत में माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed