{"_id":"5bf9a735bdec22418b5fdab9","slug":"61543087925-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से घर खाना खाने जा रहे पिता-पुत्र की स्कूटी रेहड़ी से टकराई, पिता के हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से घर खाना खाने जा रहे पिता-पुत्र की स्कूटी रेहड़ी से टकराई, पिता के हालत नाजुक
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से घर खाना खाने जा रहे पिता-पुत्र की स्कूटी रेहड़ी से टकराई, पिता के हालत नाजुक
पानीपत। टोल प्लाजा पर इंसार बजार की दुुकान से एल्डिको स्थित घर खाना खाने जा रहे पिता-पुत्र की स्कूटी एक रेहड़ी से जा टकराई। जिससे स्कूटी सवार दोनों जीटी रोड पर जा गिरे। गिरते ही दोनों खून से लथ-पथ हालत में बेसुध हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल नंबर पर दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को सामान्य अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुत्र को छुट्टी दे दी व पिता को वहीं अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
घायल 49 वर्षीय राधेश्याम ने बताया कि वो अपने 28 वर्षीय बेटे सावन के साथ इंसार बाजार में दुकान चलाते है। शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे दोनों खाना खाने के लिए अपने घर एल्डिको के लिए रवाना हुए। दोनों स्कूटी पर सवार हो गए। जब वें करीब चार बजे टोल प्लाजा पहुंचे तो वहां मोड़ मोड़ने के लिए एक रेहड़ी चालक ने अचानक से रेहड़ी को मोड़ दिया। जिससे उनकी स्कूटी उस रेहड़ी में जा टकराई। स्कूटी टकराने से दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद रेहड़ी चालक मौके से फरार हो गया।