फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिटी थाना से 200 मीटर दूर गेस्ट हाउस में एक साल में तीसरी बार हुआ वेश्यावृति का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस संचालक जमानत पर आते ही कर

सिटी थाना से 200 मीटर दूर गेस्ट हाउस में एक साल में तीसरी बार हुआ वेश्यावृति का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस संचालक जमानत पर आते ही कर

Sun, 28 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिटी थाना से 200 मीटर दूर गेस्ट हाउस में एक साल में तीसरी बार हुआ वेश्यावृति का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस संचालक जमानत पर आते ही कर
सिटी थाना से 200 मीटर दूर गेस्ट हाउस में एक साल में तीसरी बार हुआ वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस संचालक जमानत पर
विज्ञापन

आते ही करवाता है देह व्यापार
पानीपत। थाना शहर से 200 मीटर दूर जीटी रोड पर लालबत्ती स्थित दक्ष गेस्ट हाउस में सिटी पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 2 युवती व 3 युवकों को गिरफ्तार किया। इस गेस्ट हाउस में एक साल में देह व्यापार का ये तीसरा मामला पकड़ा गया है। गेस्ट हाउस के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ये युवतियां उत्तर प्रदेश व पानीपत के गांव की हैं। साथ ही मौके से गिरफ्तार किए गए दो युवक बरनाला पंजाब से व एक युवक पानीपत के गांव से हैं। पुलिस ने इन पांचों युवक-युवतियों सहित गेस्ट हाउस मालिक बालकिशन पुत्र दुर्गादास त्यागी निवासी सनौली कलां को गिरफ्तार कर सिटी थाना ले गई। जहां शनिवार को उक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि आरोपी गेस्ट हाउस संचालक जेल से आने के बाद गेस्ट हाउस को फिर से संचालित करता है। संचालक ने दक्ष गेस्ट हाउस का नाम बदल कर अपना गेस्ट हाउस व मिड स्टार गेस्ट हाउस कर दिया। लेकिन कागजों में गेस्ट हाउस का नाम दक्ष गेस्ट हाउस ही है।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार की रेड:
सिटी थाना एसएचओ विक्रांत कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि दक्ष गेस्ट हाउस में पंजाब और पानीपत के गांवों की युवतियों से देह व्यापार कराया जाता है। इसके बाद थाना शहर प्रभारी विक्रांत और इंस्पेक्टर मीना कुमारी की संयुक्त टीम गठित की। जिसमें पुलिसकर्मी गायत्री, बलजीत सिंह, महाबीर सिंह व मोहन लाल मौजूद रहे। एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा और फिर टीम ने रेड की। गेस्ट हाउस में बने कमरों से संदिग्ध हालात में युवक-युवतियों को पकड़ा। मौके से 3 युवकों और 2 महिलाओं व गेस्ट हाउस के मालिक को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में 11 माह में तीसरी रेड:
दक्ष गेस्ट हाउस में 20 नवंबर 2017 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी। उस दौरान गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 8 महिलाओं व 15 युवकों को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं पानीपत, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की थी। गेस्ट हाउस मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से आने के बाद आरोपी गेस्ट हाउस संचालक ने गेस्ट हाउस का नाम बदल कर मिड स्टार गेस्ट हाउस रख दिया। जोकि मौजूदा समय में भी इसी नाम से संचालित है। इस गेस्ट हाउस के बाहर मौजूदा समय में दो बोर्ड लगे हुए है। जिसमें अपना गेस्ट हाउस व मिड स्टार गेस्ट हाउस नाम के बोर्ड है। जबकि कागजों में इसका नाम आज भी दक्ष गेस्ट हाउस ही है। इसके बाद 15 अगस्त 2018 की शाम को भी गेस्ट हाउस में रेड की गई। जिस दौरान वहां से 2 युवक व 2 महिलाओं को काबू किया। शुक्रवार देर रात को इस गेस्ट हाउस में तीसरी रेड की गई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को इस गेस्ट हाउस के रजिस्ट्रर में 15 लोगों की एंट्री है।
शहर के प्रमुख थानों की नाक तले चल रहा देह व्यापार:
सिटी थाना क्षेत्र में लाल बत्ती, रेलवे रोड, संजय चौक, सनौली रोड सहित सेक्टर 6 व टोल प्लाजा पर रात के समय में देह व्यापार धड़ल्ले से होता है। वहीं थाना मॉडल टाउन के क्षेत्र असंध रोड, काबड़ी रोड, 8 मरला में देह व्यापार होता है। थाना चांदनीबाग के क्षेत्र में विद्यानंद कॉलोनी, एकता विहार कॉलोनी, सेक्टर 29, सेक्टर 25, सेक्टर 24 सहित ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में हो रहा है। किला थाना क्षेत्र में वधावाराम कॉलोनी, भौला चौक, विजय नगर, देसराज कॉलोनी, महादेव कॉलोनी सहित अन्य कई जगहों पर रात के समय में देहव्यापार हो रहा है। पुलिस जब भी इन जगहों पर रेड करती है, उस दौरान वहां से आरोपी फरार हो जाते है। पुलिस शहर में देह व्यापार को रोकने में सफल नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर शहरभर के अनेकों होटलों, गेस्ट हाउस व अन्य जगहों पर देह व्यापार हो रहा है।

पहली बार इस प्रकार की सूचना आई थी। महिला थाने की पुलिस और सीटी थाने की पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी की गई थी। जिसमें यह कार्रवाई की गई है। गेस्टहाउस के संचालक पर केस दर्ज कर लिया है। बिल्डिंग के मालिक को सख्त हिदायत दी गई है। शहर में इस प्रकार की कोई और सूचना मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी
सतीश कुमार, डीएसपी हेड कवार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed