फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आयुष के इलाज के लिए विधायक ने 50 हजार तो बग्गी वाला ने 100 रुपए से की मदद

आयुष के इलाज के लिए विधायक ने 50 हजार तो बग्गी वाला ने 100 रुपए से की मदद

Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आयुष के इलाज के लिए विधायक ने 50 हजार तो बग्गी वाला ने 100 रुपए से की मदद
फोटो संख्या- 28, 29, 30
विज्ञापन


आयुष के इलाज के लिए शहरवासी आए आगे, अब तक सवा दो लाख एकत्र
18 सितंबर को स्कूल वैन के नीचे आने से घायल हो गया था एलकेजी का छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। स्कूल वैन के नीचे आने से घायल हुए एलकेजी के छात्र आयुष के इलाज के लिए शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने 50 हजार के चेक से मदद की। वहीं, एक बग्गी वाले ने 100 रुपये की नकदी दी। इतना ही नहीं शहरवासी बच्चे के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। शहरवासी पेटीएम, मासूम के परिजनों के बैंक अकाउंट सहित कई समाजसेवी लोगों के बैंक अकाउंट में रुपये डलवाए हैं। इन सभी रुपयों का ब्योरा व्हाट्सएप पर बनाए एक ग्रुप में दिया जा रहा है। अभी तक सवा दो लाख रुपये इस तरह से इकट्ठा हो चुका है, जोकि रविवार को शहरवासी इकट्ठे होकर मासूम के परिजनों को सौंप देंगे।

आयुष के लिए स्कूल में हवन
शुक्रवार को स्कूल प्राचार्य अध्यापकों के साथ मासूम का हाल जानने पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने परिजनों के साथ होने का आश्वासन दिया। प्राचार्या रेणुका अनेजा ने बताया कि उन्होंने आयुष के स्वास्थ्य की कामना स्कूल में हवन करके की। साथ ही रोजाना स्कूल में आयुष के लिए पूजा पाठ भी हो रहा है। स्कूल प्रबंधन व स्कूल कमेटी आयुष के साथ है।
विज्ञापन


इकलौती औलाद की जान के लिए पिता ने घर, ऑटो व आभूषण गिरवी रखे
शादी के डेढ़ साल बाद मन्नतों से पैदा हुए साढ़े चार वर्षीय मासूम आयुष की जान बचाने के लिए पिता ने अपना मकान, पत्नी के आभूषण व अपना ऑटो गिरवी रख दिया है। इनको गिरवी रख मिले रुपयों से वह दिल्ली में अभी तक का इलाज करवा चुका है। आगे के इलाज करवाने के लिए पिता के पास रुपये नहीं हैं। मजबूर पिता व मासूम आयुष की सहायता के लिए शहरवासियों ने आगे आकर उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के अस्पताल से आया डॉक्टर रोजाना लेता है दो हजार
पिता ललित नारंग ने बताया कि आयुष की देखभाल के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल से एक डॉक्टर साथ आया है। वह 24 घंटे मासूम आयुष के साथ रहता है। वह उसकी देखभाल करता है। इस देखभाल करने का वह प्रतिदिन दो हजार रुपये लेता है। डॉक्टर की इस फीस को भी शहरवासी ही दे रहे हैं।


मदद के लिए मासूम के पिता से करें संपर्क
अगर कोई भी बच्चे के इलाज के लिए परिवार वालों की मदद करना चाहता है तो वे मासूम आयुष के पिता ललित नारंग के मोबाइल नंबर 8950210111 पर संपर्क करें। साथ ही पंजाब नेशनल के बैंक अकाउंट नंबर 1456000101190550 में आइएफएससी कोर्ड पीयूएनबी 0145600 में भी रुपये डलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed