{"_id":"5a380e764f1c1ba7678c2722","slug":"61513623158-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित आईटीआई के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन कराया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला सहायक रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांडा ने शिरकत की। मंच का संचालन समालखा रोजगार अधिकारी गौरव ने किया।
मुख्य अतिथि ढांडा ने कहा कि सरकारी नौकरियों में अवसर कम होते जा रहे हैं और हर किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती है, इसलिए युवाओं को अपना भविष्य बनाने के लिए कंपनियों की ओर भी अपना ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। प्राइवेट व लिमिटेड कंपनियों में काफी वेतन मिल रहा है और यहां पर वेतन में बढ़ोतरी के भी अच्छे मौके हैं।
1200 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा
जिला सहायक रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि रोजगार मेले में करीब 1200 बेरोजगार युवाओं ने रोजगार के लिए अपनी किस्मत आजमाई और रोजगार पाने वाले युवाओं की गणना के बारे में बताया कि रोजगार मेले में बहुत सारे उम्मीदवार भाग लेते हैं, कई बार कंपनियां भीड़ को देखते हुुए बायो-डाटा लेकर रख लेती हैं और चयनित उम्मीदवारों का 2-4 दिन के बाद कंपनी अपने कार्यालय में बुलाकर परीक्षा व साक्षात्कार लेती है। सांगवान ने बताया कि जिले में दूसरी बार रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है, इससे पहले समालखा में रोजगार मेले का आयोजन कराया गया था, वहीं जिले में 27 हजार बेरोजगार हैं और उम्मीद है कि रोजगार मेले से कइयों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
फोटो कोट्स
संगीता निवासी हनुमान कॉलोनी ने बताया कि वह पहली बार रोजगार मेले में आई है और उसने कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन किया है और कंपनी ने उसे दो दिन बाद कार्यालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया है।
फोटो कोट्स
सोहेब निवासी इमाम मोहल्ला ने बताया कि इससे पहले भी एक बार रोजगार मेले में जा चुका है और उसने इलेक्ट्रिशियन पद के लिए आवेदन किया है और कंपनी ने उसे तीन दिन के बाद साक्षात्कार के लिए के बुलाया है।