फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सुपरवाइजर की हत्या में फैक्ट्री मालिक पर केस

सुपरवाइजर की हत्या में फैक्ट्री मालिक पर केस

Tue, 14 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुपरवाइजर की हत्या में फैक्ट्री मालिक पर केस
सुपरवाइजर की हत्या में फैक्ट्री मालिक पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के पटेल नगर स्थित पटेल हैंडलूम में 25 साल से काम रहे सुपरवाइजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी पर परिजनों ने सिविल अस्पताल व फैक्ट्री में जमकर हंगामा किया और फैक्ट्री मालिक व उसके नजदीकी श्रमिकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने की जानकारी पर डीएसपी आत्माराम, एसएचओ व चौकी प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर परिजनों को शांत किया। बाद में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को नामजद कर कई अन्य पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील कैंप पटेल नगर स्थित पटेल हैंडलूम में सोमवार सुबह सुपरवाइजर सुरेश (50) पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर तहसील कैंप चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। इधर, परिजनों ने फैक्ट्री में हंगामा कर दिया। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक लीलाधर नारंग व उसके नजदीकी श्रमिकों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी पर डीएसपी आत्माराम व एसएचओ शहर सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को शांत किया और शव को फंदे से उतारकर शवगृह में पहुंचा दिया। एफएसएल टीम ने सिविल अस्पताल, शव और फैक्ट्री का मुआयना किया। उधर, सिविल अस्पताल में भी परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस पर डीएसपी ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री मालिक लीलाधर व उसके नजदीकी श्रमिकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

फैक्ट्री श्रमिक व मालिक के भांजे ने घर आकर दी जानकारी
सावित्री निवासी चढ़ाऊ मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सुरेश पटेल नगर स्थित पटेल हैंडलूम में 25 साल से काम कर रहा था। 12 नवंबर को हर रोज की तरह आठ बजे घर से फैक्ट्री में गया था। उसकी ड्यूटी दोपहर तक थी, लेकिन उसका पति रात तक घर पर वापस नहीं आया। सोमवार सुबह फैक्ट्री का एक कर्मचारी व मालिक का भांजा नंद किशोर उसके घर आया। उन्होंने बताया कि सुरेश कुमार ने फैक्ट्री में फांसी लगा ली है। वह सूचना मिलते ही फैक्ट्री में पहुंची। उसका पति फैक्ट्री की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। जबकि दरवाजे के बाहर कुंडी लगी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक ने दोपहर को सभी श्रमिकों के जाने की बात कही थी तो उसके पति का शव अंदर कैसे मिला। उसने फैक्ट्री मालिक लीलाधर व श्रमिकों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पटेल नगर स्थित पटेल हैंडलूम में सुपरवाइजर सुरेश फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक लीलाधर व उसके नजदीकी श्रमिकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed