{"_id":"59e64dd94f1c1b72548b7d9f","slug":"61508265433-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में जमकर बरसा धन, करीब 30 करोड़ की खरीद का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में जमकर बरसा धन, करीब 30 करोड़ की खरीद का अनुमान
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी लागू होने के बाद पहली धरनतेरस -----
बाजार में जमकर बरसा धन, 30 करोड़ की खरीद का अनुमान
- तीनों सेक्टरों में दुकानदार व व्यापारी सुबह ही बाजार में पहुंचे
- ज्वेलरी बाजार में सुबह ही सबसे ज्यादा चमक रही
-बर्तन बाजार में भी सुबह ही खरीदारी शुरू हुई
-ऑटो सेक्टर में बाइक से लेकर महंगी गाड़ियों की भी मांग रही
-तीनों सेक्टरों में अल सुबह से लेकर देर रात तक चली खरीददारी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जीएसटी लागू होने के बाद पहली धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसा और कपड़ा बाजार से लेकर बर्तन, ऑटो व ज्वेलरी बाजार में जमकर खरीदारी हुई। जिले के बाजारों में एक दिन में करीब 30 करोड़ रुपये की खरीददारी होने का अनुमान है। इसके साथ जीएसटी लागू होने के बाद बाजार की मंदी पड़ी चाल फिर से तेज हो गई। आर्थिक विशेषज्ञों ने इसको बाजार के लिए शुभ बताया है। जबकि पिछले साल 20 से 25 करोड़ रुपये का बाजार रहा था।
मंगलवार को धनतेरस रही और बाजार में सुबह ही खरीदारी शुरू हो गई। कपड़ा बाजार में खरीदारी ने दिन के वक्त स्पीड पकड़ी, लेकिन ज्वेलरी बाजार में विद्वानों द्वारा सायं पांच से नौ बजे तक का शुभ मुहूर्त में खरीददारी करना शुभ बताया गया। इस सेक्टर में लोगों ने अपना सामान भले ही दिन के वक्त पसंद कर लिया। उन्होंने इसकी डिलीवरी शुभ मुर्हूत में ही ली। ऐसे में ज्वेलरी बाजार में शाम को पांच से रात नौ बजे तक भीड़ लगी रही। वहीं बाजार में भी पूरा दिन खरीदारी को भीड़ लगी रही। कपड़ा व कंबल बाजार में भी मोटी खरीदारी हुई।
ज्वेलरी बाजार में करीब आठ करोड़ रुपये की खरीदारी
धनतेरस पर जिले में ज्वेलरी बाजार करीब आठ करोड़ रुपये का हुआ है। रोहिणी ज्वेलर्स के संचालक सुनील बब्बर व सिल्वर पैलेस के संचालक अनिल सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर ज्वेलरी बाजार काफी अच्छा रहा है। लोगों ने एक मुहुर्त में सामान खरीदा है। शहर में सौ शोरुम और करीब चार सौ दुकान हैं। इसके अलावा जिले में भी शोरुम व ज्वलेरी की दुकान हैं। एक अनुमान के अनुसार जिले में इस बार करीब आठ करोड़ रुपये का सोना व चांदी बिका। लोगों ने चांदी के सिक्कों व लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों को पसंद किया।
विज्ञापन
बर्तन बाजार की चमक सोने से कम नहीं
धनतेरस पर बर्तन बाजार की चमक सोने से कम नहीं मिली। बाजार में पूरा दिन खरीदारी चलती रही। इंसार बाजार स्थित पवन बर्तन स्टोर के संचालक राजू ने बताया कि धनतेरस पर सबसे ज्यादा बर्तनों की बिक्री होती है। शहर में बर्तनों की करीब दो सौ दुकानों समेत करीब पांच सौ दुकान हैं। दुकानदारों के अनुसार अकेले बर्तन बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
कार बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई
ऑटो सेक्टर में सबसे बड़ी सेल कार बाजार में हुई। हरिसंस ऑटोमोबाइल गोहाना रोड के महाप्रबंधक हिमांशु कंबोज ने बताया कि जिले में गाडिय़ों की दस एजेंसी हैं और धरनतेरस के दिन ओसतन 110 गाड़ियां बिकी हैं। एक गाड़ी औसतन आठ लाख रुपये की है। ऐसे में अनुमानित करीब आठ करोड़ रुपये का ऑटोमोबाइल बाजार रहा।
करीब पांच करोड़ के दोपहिया वाहन बिके
जिले में धनतेरस पर ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बिके। कई एजेंसियों में तो स्टॉक भी खत्म हो गया और लोगों को अपने दोपहिया वाहन घर ले जाने के लिए कंपनी से वाहनों के आने का इंतजार करना पड़ा। गोहाना रोड स्थित एलके होंडा के संचालक ललित गोयल ने बताया कि जिले में करीब 20 एजेंसी हैं और इन एजेंसियों पर धनतेरस के दिन एक हजार दोपहिया वाहन बिके हैं। औसतन 50 हजार रुपये का एक दोपहिया वाहन है। इस हिसाब से पांच करोड़ रुपये के दोपहिया वाहन बिके हैं।
दूसरे बाजारों में भी शानदार खरीददारी
धनतेरस के दिन अकेले ज्वेलरी, बर्तन व ऑटोमोबाइल सेक्टर ही नहीं दूसरे बाजारों में भी जमकर खरीददारी हुई। लोगों ने परिवार के लिए कपड़े खरीदने के साथ कंबल, चदर व घर में प्रयोग होने वाले दूसरे सामान खरीदे। इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में भी खरीददारी अच्छी रही। तलवाड़ इलेक्ट्रोनिक्स के संचालक मुकेश तलवाड़ ने बताया कि इस बार धनतेरस पर अच्छी खरीददारी हुई है। एक अनुमान के अनुसार इलेक्ट्रोनिक्स व दूसरा बाजार करीब चार करोड़ रुपये का रहा।
शहर की सड़कों से जीटी रोड तक पर जाम जैसी स्थिति
धनतेरस के दिन हर किसी ने खरीददारी करने का प्रयास किया। जिसके चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। ऐसे में शहर की सड़कों से लेकर जीटी रोड पर जाम लग गया। सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने के बाद जाम और भी तेज हो गया।
भगवान धनवंतरी की पूजा
लोगों ने धनतेरस के दिन जमकर खरीददारी की और अपने घर खुशियां व धन आने की कामना भगवान धनवंतरी से की। मॉडल टाउन निवासी राजबीर व आदित्या ने बताया कि उनको पिछले दिनों घर के लिए कुछ बर्तनों की जरूरत पड़ी थी। वे खरीददारी के लिए कुछ दिन रुके और धनतेरस के दिन बर्तन व अन्य सामान की खरीददारी की। सेक्टर-11 निवासी रमेश वर्मा ने बताया कि धनतेरस के दिन कुछ खरीदना शुभ माना जाता है। उन्होंने बाजार से अपनी पसंद का सामान खरीदा।