फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रेप केस में फसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, काबू

रेप केस में फसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, काबू

Tue, 10 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रेप केस में फसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, काबू
फोटो-18
विज्ञापन

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उद्यमी से वसूले 1.61 लाख, दो सगे भाई व दो महिलाएं गिरफ्तार

- दो दिन दर्ज किया गया था मुकदमा, सीआईए-वन ने गैंग के 6 सदस्यों को दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सीआईए-वन ने रुई उद्यमी पर दुराचार के आरोप लगाकर 1.61 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और दो सगे भाइयों व दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य महिला अभी फरार है। इस मामले में दो दिन पहले ही बुजुर्ग उद्यमी की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में मुकदमा दर्ज किया था।
उद्यमी का आरोप है कि महिला ने पहले बीमार बेटे के पास अस्पताल में जाने के लिए लिफ्ट मांगी और फिर फैक्ट्री के कार्यालय में आकर नौकरी मांगी। बुजुर्ग उद्यमी ने उसको नौकरी देने से इनकार किया तो नजदीक के एक मकान में चाय के बहाने बुलाया और फिर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को रिमांड पर ले लिया है, जबकि दोनों सगे भाइयों को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने मीडिया से रूबरू होते हुए पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि थाना मॉडल टाउन में शंभुनाथ मौर्या की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में दो महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला मीना निवासी डोहला जींद को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको चार दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान मीना की निशानदेही पर उसकी साथी महिला ज्योति निवासी किशनपुरा को सोमवार को गिरफ्तार किया। उसको कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया। दोनों महिलाओं ने बताया कि वे गांव कुराड़ निवासी सगे भाइयों नरेश कुमार व अरविंद के साथ मिलकर इस तरह की वारदात को अंजाम देती थी। अरविंद कभी ज्योति का तो कभी मीना का पति बन जाता था। इस मामले में एक अन्य महिला आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना और ज्योति पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि महिला ज्योति व मीना पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मीना विधवा है और अपने पति की मौत के बाद इस तरह के गिरोह में शामिल हो गई। वह अब गिरोह की मास्टर माइंड है। उसने ही पहले ज्योति व फिर दोनों सगे भाइयों अरविंद व नरेश को अपने साथ मिलाया। सात साल पहले समालखा थाना में मीना व ज्योति पर मुकदमा दर्ज किया गया। इन्हीं दिनों दोनों पर थाना चांदनी पुलिस में मुकदमा दर्ज किया। मंडी हिमाचल में मीना पर लड़ाई झगड़े का मुकदमा दर्ज किया गया।

यह है मामला
शंभूनाथ मौर्या निवासी विद्यानंद कॉलोनी ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति है और उसका रुई का व्यापार है। वह चार महीने पहले अपनी कार में राजपुरा पंजाब अपने व्यापार के सिलसिले में जा रहा था। पानीपत कचहेरी के बाहर एक महिला चंडीगढ़ जाने के लिए गाड़ियों को रुकवा रही है। उसने उसको भी रुकने का इशारा दिया। उसने हाथ जोड़कर कहा कि उसका बच्चा घरौंडा एक अस्पताल में दाखिल है। उसके पास वहां तक किराए के लिए पैसे भी नहीं हैं। उसने उसको लिफ्ट दे दी और वह अगली सीट पर बैठक गई। उसने अपना नाम मीना निवासी डोहला जिला जींद बताया। उसने उसको घरौंडा उतार दिया।
रुई व्यापारी ने बताया कि 19 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। उसने अपने बारे में बताया और घरौंडा तक लिफ्ट देने वाले के रूप में अपनी पहचान कराई। उसने बताया कि उसने उसकी गाड़ी से विजिटिंग कार्ड उठा लिया था। उसको काम के सिलसिले में उसकी मदद की जरूरत है। उसने महिला को जाटल रोड स्थित कार्यालय में होने की जानकारी दी। वह दो से तीन मिनट में वहां पर पहुंच गई। उसने उसको किसी तरह का काम न होने का जवाब दिया। महिला ने उसको अपनी बहन के घर चाय पीने की जिद की। वह उसकी बहन के घर चला गया। उन्होंने उसको अंदर सोफे पर बैठा दिया। उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और चाय बनाने की कहकर अंदर चली गई। इसी समय दो युवक व एक महिला मकान में आए। जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल का बट भी मारा। उन्होंने उसके कपड़े निकाल दिए और हाथ व पैर बांध दिए। उन्होंने उसकी जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए। तीनों महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। वे अपने कपड़े उतार कर उसके साथ लेट गई। उक्त लोगों ने अलग-अलग पोज में फोटो खींचे। उन्होंने उससे दस लाख रुपये मंगवाने की कही और ऐसा न करने पर पुलिस में दुराचार का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। उसने मना किया तो उन्होंने उसके साथ फिर से मारपीट की।

सेल्फ के चेक से निकाले 1.55 लाख रुपये
रुई व्यापारी ने बताया कि उक्त लोगों ने उसकी जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए थे। बाकी पैसे लेने के लिए उसको कार में बैठाकर ले गए। एक व्यक्ति व दो महिला उसको अपने साथ कार में ले गई। संजय चौक पर उसके लड़के ने उसको चेक बुक दे दी। उसने उनको 1.55 लाख का सेल्फ का चेक दिया। वे सेक्टर-11/12 स्थित एचडीएफसी बैंक में ले गए। दोनों महिलाएं कार में बैठी रही, जबकि पुरुष बैंक में जाकर पैसे निकलवा लाया।


वर्जन
पुलिस को दुराचार का आरोप लगाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दो महिलाओं को रिमांड पर लिया है, जबकि दो आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में थाना मॉडल टाउन में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।
संदीप कुमार, प्रभारी, सीआईए-वन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed