{"_id":"59ac4a354f1c1b11278b4ffc","slug":"61504463413-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौ. देवीलाल जयंती में भिवानी पहुंचने का दिया न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौ. देवीलाल जयंती में भिवानी पहुंचने का दिया न्यौता
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौ. देवीलाल जयंती में भिवानी पहुंचने का दिया न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इनेलो के जिला पानीपत प्रभारी रामकुमार कश्यप ने कहा कि जननायक चौधरी ताऊ देवी लाल की 104वीं जयंती इस बार 25 सितंबर को भिवानी में संघर्ष-संकल्प दिवस के रूप में मनाई जा रही हैं। यह जयंती एक नया इतिहास लिखने का काम करेंगी। जिला पानीपत से भी बहुत भारी संख्या में कार्यकर्ता भिवानी पहुंचेंगे। कश्यप ने रविवार को इनेलो पदाधिकारियों के साथ पानीपत ग्रामीण हलके के गांव गढ़ सरनाई, बराना, बबैल, निंबरी, रिसालु, डिमाना, खलीला, बुड़शाम हड़ताड़ी, डाहर व बिंझौल का दौरा किया और ग्रामीणों को 25 सितंबर को भिवानी पहुंचने का न्यौता दिया। सभी गांवों में पहुंचने पर रामकुमार कश्यप का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रधान सुरेश काला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल की जयंती को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला पार्टी कार्यकर्ताओं की 6 सितंबर को सेक्टर-25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में बैठक लेंगे। इस मौके पर निशान सिंह मलिक, रामकुमार नंबरदार, सुबेदार प्रताप सिंह, देवेंद्र कादियान, अजय सैनी, नरेश कश्यप, राजबीर बराना, मास्टर मोजी राम, जय सिंह, रविंद्र बिंझौल, जगदीश निंबरी, विशाल मलिक, सतबीर, राजू डाहर, रणबीर बुड़शाम, रवि हड़ताड़ी, नौशाद, लालचंद बिंझौल व दिलबाग मौजूद रहे।