फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   विभाग के ट्रैफिक ब्रांच पर अकाउंट से रकम निकालकर टोल टैक्सों में जमा नहीं कराने का लगा था आरोप

विभाग के ट्रैफिक ब्रांच पर अकाउंट से रकम निकालकर टोल टैक्सों में जमा नहीं कराने का लगा था आरोप

Sat, 24 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
विभाग के ट्रैफिक ब्रांच पर अकाउंट से रकम निकालकर टोल टैक्सों में जमा नहीं कराने का लगा था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। बस स्टैंड पानीपत की ट्रैफिक ब्रांच में 90.70 लाख रुपये के गबन के मामले में दो दिन से चल रही जांच तीसरे दिन शनिवार सुबह 11:30 बजे खत्म हो गई। इसमें स्पेशल ऑडिट टीम को विभाग के पैसों में कोई भी गबन नहीं मिला। इसके बाद टीम सारा रिकॉर्ड लेकर पंचकूला लौट गई और विभाग के निदेशक को जांच की जानकारी दी।
बता दें कि पानीपत बस स्टैंड के ट्रैफिक ब्रांच के खिलाफ सीएम विंडो और परिवहन विभाग से 90.70 लाख रुपये के गबन की शिकायत की गई थी। सीएम विंडो में दी शिकायत में आरोप लगाए थे कि 2013 से 2015 के बीच अकाउंट ब्रांच से बसों का टोल टैक्स जमा नहीं करवाया गया। बस चालक नकदी की पर्ची कटवाते रहे है। इसकी जांच की जानी चाहिए। डिपो में 2016 में लेखा अधिकारी द्वारा लगाए तीन एडवांस ड्राल रजिस्ट्रर की जांच करने, हरिद्वार में लगने वाले मेलों के दौरान स्पेशल परमिट बनवाने के लिए निकलवाए एडवांस की जांच, सफाई ठेका 25 कर्मचारियों का दिखाकर पांच कर्मचारी लगाने की जांच करने की मांग की गई थी। इसके बाद विभाग के निदेशक ने स्पेशल ऑडिट टीम गठित कर गबन की जांच शुरु कराई। टीम में स्टेट ट्रांसपोर्ट हरियाणा के चीफ अकाउंट ऑफिसर विजय सिंगला, सीनियर अकाउंट ऑफिसर रक्षा सुनेजा, अकाउंट ऑफिसर सिरसा अश्वनी मदान, सेंट्रल वर्कशॉप हरियाणा के आरएसओ गुरप्रीत सिंह और रोडवेज सब इंस्पेक्टर अंबाला से निर्भय सिंह जांच में शामिल किया गया। टीम ने पानीपत बस स्टैंड की ट्रैफिक और अकाउंट ब्रांच के साथ आसपास के टोल प्लाजा का रिकॉर्ड तीन दिन तक खंगाला। इसमें टीम को कोई गबन होने के दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद अकाउंट और ट्रैफिक ब्रांच को क्लीन चिट दे गई है।
विज्ञापन


पंचकूला से आई स्पेशल टीम की तीसरे दिन जांच पूरी हो गई है। जांच में टीम को सब कुछ ठीक मिला है। इसमें पानीपत की अकाउंट ब्रांच और ट्रैफिक ब्रांचों को क्लीन चिट दे दी गई है। 90.70 लाख रुपये की गबन की शिकायत झूठी पाई गई है। टीम अब जांच की रिपोर्ट परिवहन विभाग के निदेशक को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी कुमार ढोगरा, जीएम, रोडवेज पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed