फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   601 constables gave B-1 exam for promotion to chief constable

मुख्य सिपाही पर पदोन्नति के लिए 601 सिपाहियों ने दी बी-1 परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
601 constables gave B-1 exam for promotion to chief constable
समालखा। सिपाहियों की पदोन्नति के लिए रविवार को पुलिस कर्मचारियों की बी-1 परीक्षा हुई। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन समालखा स्थित पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में हुआ। करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले पानीपत, करनाल और कैथल के 601 पुरुष एवं महिला सिपाहियों ने परीक्षा दी। इसमें पानीपत से 263, करनाल से 177 और कैथल से 161 कांस्टेबल शामिल हुए।
विज्ञापन

करनाल रेंज में परीक्षा के लिए पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था, जिनकी देखरेख में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए नियम निर्धारित हैं। इन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस पांच साल पूरी हो जाती है और सर्विस रिकार्ड अच्छा है, उनको पदोन्नति के लिए इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर बी-1 परीक्षा आयोजित की गई। इस फाइनल परीक्षा से पूर्व जिले के सभी योग्य सिपाहियों का मॉक टेस्ट 10 जुलाई को कराया गया था। बी-1 में फाइनल सेलेक्शन के बाद पुलिस कर्मचारियों को छह माह के लिए पुलिस अकादमी मधुबन या अन्य पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में कोर्स के लिए भेजा जाता है। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कानूनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी भूमिका, केसों का अनुसंधान, निष्पक्ष कार्यशैली के बारे में पढ़ाया जाएगा। बी-1 परीक्षा की कमेटी में पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ अंशु सिंगला, उप-पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक विवेक चौधरी, उप-पुलिस अधीक्षक विजय देशवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed