{"_id":"65c2afb2410bce9d500bfa6a","slug":"60-thousand-dead-35-thousand-certificates-hanging-due-to-strike-by-patwaris-panipat-news-c-244-1-pnp1004-113259-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पटवारियों के धरने से 60 हजार इंतकाल, 35 हजार प्रमाणपत्र लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पटवारियों के धरने से 60 हजार इंतकाल, 35 हजार प्रमाणपत्र लटके
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जिले की पांचों तहसील के पटवारी और कानूनगो पिछले 35 दिनों से धरने पर बैठे हैं। इससे जिले भर के करीब 60 हजार इंतकाल और करीब 35 हजार प्रमाण पत्र लंबित हो चुके हैं। अब तक मांगों को नहीं मानने पर पटवारी और कानूनगो भी धरना खत्म करने के मूड में नहीं लग रहे हैं। अब प्रदेश भर के कानूनगो और पटवारियों को आठ फरवरी को सिरसा जिले में प्रदेश के राजस्व मंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास का सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर घेराव करने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुधांशु ने बताया कि तीन जनवरी से पूरे हरियाणा में सभी पटवारी और कानूनगो वेतन विसंगति दूर करवाने, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा लेने के लिए और सर्कल बंदी करवाने के लिए धरना दे रहे हैं। अब तक किसी भी मंत्री और अधिकारी तक ने रिवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन से कोई बात तक नहीं की है। केवल औपचारिकता करने के लिए एक बैठक की जो असफल रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पटवारी और कानूनगो के धरने की वजह से करीब 60 हजार इंतकाल बकाया हैं और करीब 35000 विभिन्न प्रकार के आय, जाति, रिहायशी प्रमाण पत्र अटके हुए हैं। जिले भर में हजारों लोगों के ऋण अटके पड़े हैं।
जिला प्रधान मुकेश कुमार ने कहा की हरियाणा सरकार ने अपने वायदे को पूरा नहीं किया है।अब मजबूरन आठ फरवरी को सिरसा में डिप्टी सीएम के आवास का घेराव कर उपमुख्यमंत्री को उनका वादा शांतिपूर्ण तरीके से याद दिलाने जा रहे हैं। इसमें सर्व कर्मचारी संघ उनका साथ देगा। उन्होंने कहा कि अब तक कई किसानों के सब्सिडी के फॉर्म इस धरने की वजह से जमा नहीं हुए हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा के पोर्टल पर सरसों, गेहूं, चना, मसूर आदि फसलों का पंजीकरण भी होना है।
विज्ञापन
जब पंजीकरण नहीं होगा तो किसान बाजार में अपनी फसल नहीं बेच सकेगा। इस दौरान धरने पर इरफान अली, भीम सिंह, राजवीर सिंह, राजेश छोक्कर, विजेंद्र कौशिक, बलबीर सिंह सहित सभी कानूनगो और राकेश मलिक तहसील बापौली प्रधान, विजेंद्र सिंह मतलौडा तहसील प्रधान ,ऋषिपाल इसराना तहसील प्रधान और विजेंद्र कौशिक उप प्रधान समालखा समेत जिले भर के सभी पटवारी मौजूद रहे।