{"_id":"6a2721abf212f270ea0731e3","slug":"60-participants-performed-yoga-at-the-government-polytechnic-institute-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158603-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 60 प्रतिभागियों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 60 प्रतिभागियों ने किया योग
Tue, 09 Jun 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
थर्मल। महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल में सोमवार को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर व योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 60 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने योग किया।
आयुष विभाग के आयु योग सहायक दिनेश व परमीत ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जीवनशैली में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए।