फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   5,958 students appeared for the Foundation Level-1 examination in the district...1,656 were absent.

Panipat News: जिले में 5,958 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा...1,656 अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
5,958 students appeared for the Foundation Level-1 examination in the district...1,656 were absent.
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद की परीक्षा शुक्रवार को खंड स्तर पर 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में 5958 विद्यार्थी शामिल हुई जबकि 1656 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। लगभग 78.25 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक किया गया। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व निरीक्षकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित की गई। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर 5958 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। विद्यार्थियों के पास बुनियाद परीक्षा पास कर आईआईटी व नीट की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर है।
विज्ञापन





बॉक्स



परीक्षा पर एक नजर-

कुल आवेदन - 7614

उपस्थिति - 5958
अनुपस्थित - 1656

उपस्थिति प्रतिशत - 78.25

-

बॉक्स





11 फरवरी को होगी सुपर-100 की परीक्षा

सुपर-100 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 09 फरवरी तक जारी रहेगी। सुपर-100 परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से दोनों कार्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है। बुनियाद परीक्षा का आयोजन तीन लेवल पर तथा सुपर-100 परीक्षा का आयोजन दो लेवल पर होगा। जिले के पांच बुनियाद केंद्र पर कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी विकल्प संस्थान द्वारा ब्रॉडकास्ट किए जा रहे लाइव और रिकॉर्डेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed