फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   52 news cases of 2 deaths due to corona

कोरोना से दो की मौत, 52 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
52 news cases of 2 deaths due to corona
जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले चार दिन में कोरोना चार लोगों की जान ले चुका है। इनमें एक वृद्धा भी शामिल है। शनिवार को शहर के 50 साल के व्यक्ति की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। उसकी मौत दो दिन पहले हुई थी। उसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव मिली। वहीं दूसरी ओर पावटी गांव के व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। अधेड़ तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिला था। कोरोना से तीन महिलाओं समेत 17 लोग कोरोना से हार चुके हैं। शनिवार को कोरोना के 52 रोगी सामने आए। इनमें निजी अस्पताल के डॉक्टर का पिता, डॉक्टर व उसकी पत्नी, आठ मरला में एक परिवार के दो सदस्य, जावा कॉलोनी में परिवार से तीन, विकास नगर से पिता व दो बेटे, पुरेवाल कॉलोनी में पति व पत्नी, थर्मल कॉलोनी में माता- पिता सहित चार, मलिक एन्कलेव में एक परिवार के चार रोगी मिले। ये सभी सामुहिक संक्रमण का शिकार हुए है। इन सभी रोगियों को स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जिले में अब रोगियों की संख्या 1207 हो चुकी है। शनिवार को 40 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। अब तक जिले में 741 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 449 हो गई है।
विज्ञापन

ये मिले नए रोगी-
शनिवार को जिला में 52 केस पॉजिटिव मिले हैं । पॉजिटिव केसों में सेक्टड 11 से 1,रामनगर से 1,मॉडल टाउन से 1,एनएचबीसी से 1,पटेल नगर से 3,तहसील नगर से 1,कुटानी के नजदीक से 1,खुखराणा से 1,राजलूगढ़ी से 1,बला से 1,अहीर माजरा से 1,नोहरा से 1,दीपालपुर से 1,आठ मरला से 2,कप्तान नगर से 1,पुलिस लाइन से 1,सिकंदर माजरा से 1,सोधापुर से 1,दीवान नगर से 1,शांति नगर से 1,वार्ड 24 से 1,अठावलपुर से 1,जगजीवन राम कॉलोनी से 1,जावा कॉलोनी से 3,चावला कॉलोनी से 1,सिठाना से 1,विकासनगर से 3,जोशी गांव से 1,पुरेवाल से 3,स्थानीय एचएसवीपी सेक्टर से 1,पूठर गांव से 1,इंसार चौक से 1,नई सब्जी मंडी से 1,थर्मल कॉलोनी से 4,सेक्टर 13-17 से 1,दलबीर नगर से 1 वे पानीपत में अन्य स्थानों से भी केसों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

मरने वालों की संख्या 17
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से दो मौत हुई है। अब मरने वालों का आंकड़ा 17 हो गया है। जिले में कोरोना के नए 52 केस आए हैं। अब तक 19147 सैंल अभी तक लिए गए हैं । जिनमें से 17065 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमे से 483 सैंपल भेजे गए हैं। शनिवार को 121 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 895 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1207 केसों में 449 केस एक्टिव हो गए हैं, 741 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 17 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed