फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हड़ताल के आठवें दिन लोगों को मिली थोड़ी राहत, 67 नए चालकों सहित 1

हड़ताल के आठवें दिन लोगों को मिली थोड़ी राहत, 67 नए चालकों सहित 1

Tue, 23 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल के आठवें दिन लोगों को मिली थोड़ी राहत, 67 नए चालकों सहित 1
हड़ताल के आठवें दिन लोगों को मिली थोड़ी राहत, 67 नए चालकों सहित 18 प्रोविजनल पीरियड वाले कर्मचारियों ने चलाई बसें
विज्ञापन

- आठवें दिन 89 बसें चलाई गई, 11 और एसपीओ बने परिचालक अब कुल हुए 84, 6 नए कंप्यूटर ऑपरेटर भी किये हायर
फोटो संख्या : 34 से 36
अमर उजाला ब्यूरो, पानीतप।
रोडवेज हड़ताल के आठवें दिन लोगों को कुछ राहत मिली। आठवें दिन आउट सोर्सिंग पोलिसी के तहत भर्ती किए गए 67 चालकों सहित 18 प्रोविजनल पीरियड वाले कर्मचारियों ने बसों का संचालन किया। परिचालकों की कमी होने पर विभाग में 11 और नए एसपीओ को परिचालक का कार्यभार सौंपा गया। हड़ताल के कारण लगातार कंप्यूटर का काम रुका होने के कारण 6 कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी विभाग द्वारा हायर किया गया। हड़ताल के आठवें दिन यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। जीएम सत्य प्रकाश परमार द्वारा आठवें दिन डिपो 133 में 89 बसों का संचालन करवाया गया, जिसके बाद स्थिति थोड़ी सामान्य नजर आई। डिपो में आउट सोर्सिंग पोलिसी के तहत सोमवार को 36 व मंगलवार को 31 नए चालकों को हायर किया गया था, जिन्होंने सुबह से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया। जिसके बाद डिपो के हालात थोड़े सामान्य हो गये और यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल जब तक हड़ताल नहीं खुलती तब तक आउट सोर्सिंग वाले ड्राइवरों को रोजाना भुगतान के हिसाब से रखा जाएगा। उसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा 18 प्रोविजनल पीरियड वाले कर्मचारी भी हड़ताल से काम पर लोट आये, जिसके बाद बसों के चालकों की सं या ज्यादा हो गयी। जिसके बाद जीएम ने 20 नए एसपीओ की मांग की। 20 में से 11 एसपीओ को तुरंत प्रभाव सेे भेज दिया गया। अब विभाग में कुल 84 एसपीओ परिचालक का कार्य कर रहे हैं। इनके अलावा कुछ ऑफिस के लोग भी हड़ताल पर गये हुए है, उनके हड़ताल पर जाने के बाद कंप्यूटर वर्क भी पेंडिंग पड़ा हुआ है। जिसके बाद विभाग द्वारा प्रशासन से 6 कंप्यूटर ऑपरेटर भी हायर किए गए है।
मंगलवार को भी आवेदकों की लगी रही लाइन
मंगलवार को भी चालक व परिचालक पद के लिए आवेदकों की लंबी लाइन लगी रही। मंगलवार तक 2500 परिचालक के व 850 चालक पद के लिए आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तुबर है।
विज्ञापन

बसों के संचालन में पानीपत रहा अव्वल
हड़ताल के दौरान जहां पूरे हरियाणा में बसें बिल्कुल रुकी हुई थी वहीं पानीपत व गुरुग्राम हड़ताल के दौरान बसों के संचालन में अव्वल रहे। राज्य के दोनों डिपो में रोजाना कुछ ना कुछ बसों को संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज खुल सकती है हड़ताल :
जीएम डिप्टी ट्रांसपोर्ट कंट्रोलर (जो पानीपत में जीएम के तौर पर भेजे गये हैं) एसपी परमार ने कहा कि उन्होंने डिपो से बसे चलाने के लिए पूरी मेहनत से काम किया है। बुधवार शाम को तालमेल कमेटी की परिवहन मंत्री से मीटिंग हो सकती है, जिसके बाद हड़ताल खुल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed