{"_id":"58222a3b4f1c1b8553b39392","slug":"500-1000-curency-closed-atm-pm-allowence-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 और एक हजार के नोट बंद, एटीएम पर सन्नाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 और एक हजार के नोट बंद, एटीएम पर सन्नाटा
ब्यूरो पानीपत
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
एटीएम पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र के 500 और एक हजार के नोट बंद करते ही मंगलवार शाम को बैंकों के एटीएम पर सन्नाटा पसर गया। लोगों ने अपने जरूरत के पैसे तक नहीं निकाले। शहर के उद्यमी, व्यापारी और आम लोगों की सरकार के इस फैसले पर मिलीजुली राय रही। लोगों ने अब बैंकों में पैसे वापस जमा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बैंकों ने भी इसको लेकर कमर कस ली है।
लोगों की टीवी स्क्रीन पर पीएम नरेंद्र मोदी का 500 और एक हजार के नोट बंद करने का संदेश आते ही लोगों की धड़कन तेज हो गई। लोगों ने अपने पर्स और अलमारी के लॉकरों को तलाशना शुरू कर दिया है। इन नोटों को लेकर योजना बनाने लगे। सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री का संदेश वायरल हो गया। अमर उजाला माई सिटी ने रात को एटीएम, पेट्रोल पंप और बाजारों का दौरा किया। एटीएम पर अन्य दिनों में पैसे निकालने के लिए लाइन लगी रहती थी, लेकिन मंगलवार शाम को गिनेचुने व्यक्ति ही एटीएम पर पहुंचे। कच्चा कैंप निवासी आशीष और राहुल ने बताया कि उन्हें घर के काम के लिए पैसे निकलने थे, लेकिन उनके पास सोशल मीडिया पर 500 और एक हजार के नोट बंद करने का मैसेज आया। इस कारण उन्होंने पैसे नहीं निकाले। वे बुधवार को नए सिस्टम से पैसे निकालेंगे। शाम के वक्त बाजार में सामान लेने वालों से भी दुकानदार 500 और एक हजार के नोट लेने से बचते नजर आए।
उद्यमी, व्यापारी बोले ब्लैक मनी होगी खत्म
उद्यमी और व्यापारियों ने भी 500 और एक हजार के नोट बंद करने के फैसले की सराहना की। पानीपत टैक्सटाइल एक्सपोर्ट मेन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान और वरिष्ठ उद्यमी रमेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही पेमेंट निकलवाया था। रात को ही 500 और एक हजार का नोट बंद होने का फैसला आ गया। वे सारा पैसा बैंक में जमा करा देंगे। सरकार का 500 और एक हजार के नोट बंद करने का फैसला सराहनीय है। इनमें नोट नकली होने का भी खतरा बना रहता था। इंसार बाजार के दुकानदार गौरव लिखा ने बताया कि सरकार का 500 और एक हजार के नोट बंद करने का फैसला सराहनीय है। इस फैसले से दबा हुआ काला धन बाहर निकल आएगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मैसेज पत्नी के पास कितना काला धन
सरकार के 500 और एक हजार के नोट बंद करने के साथ सोशल मीडिया पर पत्नियों को लेकर एक जोक भी वायरल हो गया। एक ग्रुप में चला कि अब पता चल जाएगा कि घरवाली के पास कितनी ब्लैक मनी है। वह सैलरी आते ही पैसों का राग अलापना शुरू कर देती हैं। अब घर में पत्नी के पास रखा काला धन भी सामने आ जाएगा।
विपक्ष, बोला गरीब और मध्यम वर्ग पर सर्जिकल स्ट्राइक
प्रधानमंत्री के 500 और एक हजार के नोट बंद करने के फैसले पर विपक्षियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इनेलो के युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि सरकार विदेशों में जमा काले धन को लाने में फेल रही है। अब अपनी कमजोरी छुपाने के लिए इस तरह के फैसले ले रही है। सरकार के इस फैसले से मध्यम और गरीब वर्ग को सबसे बड़ा झटका लगा है।
मुझे भी टीवी से सरकार के फैसले की जानकारी मिली है। इस तरह की हिदायतों का पालन किया जाएगा। जिले के सभी बैंकों में इसके व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी पानीपत।