फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 thousand rupees in cash and jewellery stolen from the house

Panipat News: मकान से 50 हजार की नकदी और जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees in cash and jewellery stolen from the house
सनौली। राणा माजरा गांव में मजदूरी करने ताले एक व्यक्ति के घर से रात के समय अलमारी से 50 हजार रुपये नकद, सोने की मोहर, हसली और चांदी के गहने चोरी कर ले गए। मकान मालिक परिवार सहित पर घर पर ही सो रहा था। सनौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राणा माजरा गांव के जुलफान ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह 18 जून को मकान का मुख्य गेट बंद कर सो गया। वह बरामदे में सो रहा था। वह सुबह उठा तो मकान के एक कमरे में रखी लोहे की अलमारी खुली मिली। अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने देखा तो अलमारी से 50 हजार रुपये नकद , तीन तोले सोने की तीन मोहर, एक तोले सोने की हसली, सवा तोले सोने के कानों के बुंदिए, सात तोले सोने की पाजेब, पांच तोले चांदी का लॉकेट, चांदी की दो जोड़ी चुटकी नहीं मिली। सनौली थाना पुलिस इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed