फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 students selected in ITI campus interview

आईटीआई कैंपस इंटरव्यू में 50 छात्रों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
50 students selected in ITI campus interview
पानीपत। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई पानीपत में दो दिन तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें कुल 50 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन

पानीपत से कनोडिया ग्लोबल सिवाह एवं कपूर इंटरनेशनल कंपनी ने दो दिन तक चले जॉब फेयर में 84 छात्रों का साक्षात्कार लिया। कनोडिया ग्लोबल से आए सुरेंद्र एवं मनोज कुमार ने 40 छात्रों का चयन किया वहीं कपूर इंटरनेशनल से आए सुरेंद्र कुमार ने चार छात्रों का चयन किया। उधर, बहालगढ़ से आई मनेटा ऑटोमोटिव कंपोनेंट कंपनी ने छह छात्रों का चयन किया।

पानीपत आईटीआई के नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि प्लेसमेंट ऑफिसर रमेश वर्मा की टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इस मौके पर बलराज सिंह, अंजू व सुमन देवी मौके पर मौजूद रहे। डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहते है कि जल्द से जल्द उनको कोई रोजगार दिलवाया जा सके। हमारी टीम की पूरी कोशिश रहती है कि कोई भी छात्र आईटीआई करने के बाद घर पर खाली न बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed