{"_id":"62646117842a314e7d50c12a","slug":"50-lakh-extortion-sought-from-the-doctor-panipat-news-knl1059075172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से मांगी 50 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से मांगी 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
पानीपत। एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रेम अस्पताल के मालिक डॉ. पंकज मुटनेजा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसे न देने पर कॉलर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उनके अलावा कॉलर ने उनके प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ साइसेंज के पीआरओ को भी जान से मारने की धमकी दी है। पीआरओ ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस जिस नंबर से कॉल आई थी उसको ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
नमो नारायण पांडेय पुत्र पशुपतिनाथ पांडेय ने बताया कि वो गांव बड़ौली स्थित प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ साइसेंज में पीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार सुबह 10:49 बजे वो अपने कार्यालय में थे। वहीं कार्यालय के नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने उसे कहा कि वो डॉ. पंकज का नंबर उन्हें दें या उनसे बात करवा दें। वह डॉ. पंकज से कहे कि उसके खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दें। वह कॉल कर खाता नंबर बताएगा।
उसने उसे धमकी दी कि अगर पुलिस को इस बारे में बताया तो डॉक्टर के पूरे खानदान को मार देंगे। उसने उसे भी धमकी दी कि उसे पता है उसे बच्चे कहां पढ़ते हैं। उनको भी गोली मार दूंगा। उसके बाद उसने डॉ. पंकज की उस कॉलर से बात कराई। कॉलर ने डॉ. पंकज से फोन पर रंगदारी मांगी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।