फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 community centers to be built in the city at a cost of 15 crores

15 करोड़ की लागत से शहर में बनेंगे 50 सामुदायिक केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
50 community centers to be built in the city at a cost of 15 crores
पानीपत। निमार्णाधीन कंयुनिटी सेंटर। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों में लगभग 15 करोड़ की लागत से 50 सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें से कई पर काम चल रहा है। इन भवनों का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए है। ये भवन सभी सुविधाओं से युक्त होंगे। इनमें बैठक के लिए बड़े हॉल, पंखे, प्रकाश के लिए लाइटें और शौचालय की व्यवस्था भी होगी। अब तक नगर निगम की ओर से लगभग 50 सामुदायिक केंद्रों के टेंडर लगाए जा चुके हैं, जिनका निर्माण कार्य जारी है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि शहर में जल्द से जल्द इन सामुदायिक केंद्रों के अलावा अन्य कम्युनिटी सेंटर भी बनाए जाएंगे और सुव्यवस्थित तरीके से इनका निर्माण कार्य होगा। धनराशि के अभाव में निर्माण कार्य बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन वार्डों में लग चुके हैं टेंडर -
- वार्ड तीन में 16. 14 लाख की लागत से दुर्गा कम्युनिटी सेंटर और वाल्मीकि कम्युनिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं।
- वार्ड चार में 56.87 लाख से रमेश नगर और जय भारत कम्युनिटी सेंटर बनाए जा रहे हैैं।
- वार्ड सात में 50 लाख रुपये से वीरभवन चौक के पास वाल्मीकि कम्युनिटी सेंटर का निर्माण चल रहा है।
- वार्ड आठ में लगभग 90 लाख रुपये से चार कम्युनिटी सेंटर्स का काम निर्माणाधीन है।
- वार्ड नौ में चार सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड 10 में पांच सामुदायिक केंद्रों पर लगभग 58 लाख रुपये की लागत अनुमानित है।
- वार्ड 11 में 1.71 करोड़ रुपये की लागत से नौ सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किशोरी शरणम हॉल में 21 लाख रुपये की लागत आएगी।
- वार्ड 14 में दो कम्युनिटी सेंटर की अनुमानित लागत लगभग 31 लाख रुपये है।
- वार्ड 16 में 60 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला का निर्माण किया जाना है।
- वार्ड 17 में 1.22 करोड़ रुपये की लागत से चार धर्मशालाओं का निर्माण होगा।
- वार्ड 18 में चार धर्मशालाओं का निर्माण होना है, जिनकी अनुमानित लागत 1.83 करोड़ रुपये है।
- वार्ड 19 में तीन धर्मशालाओं के निर्माण पर 91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड 20 में पांच सामुदायिक केंद्रों पर 1.13 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- वार्ड 21 में 1.89 करोड़ रुपये से चार कम्यूनिटी हॉल बनाए जाएंगे।
- वार्ड 22 में 1.7 करोड़ रुपये से दो कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे।
- वार्ड 23 में तीन सामुदायिक केंद्रों पर लगभग 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed