फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 buses sent to Sirsa for Kabir Jayanti, passengers in distress

Panipat News: कबीर जयंती के लिए 50 बसों को सिरसा भेजा, यात्री बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
50 buses sent to Sirsa for Kabir Jayanti, passengers in distress
पानीपत। कबीर जयंती के लिए रोडवेज डिपो द्वारा 50 बसों को सिरसा भेजा गया है। ऐसे में लोकल व अन्य रूट की बसों से यात्रा करने वाले यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। कुछ ने निजी बसों में अधिक मूल्य चुकाकर यात्री पूरी की। इस तरह पूरे दिन यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात ही बसों को सिरसा के लिए भेजा गया है। जिससे संबंधित दिशा-निर्देश चालक और परिचालक को पहले ही दे दिए गए है। बुधवार को लोकल और अन्य रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्हें अन्य साधनों पर निर्भर होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ा था।
विज्ञापन

यात्री सुमेश, गौरव और सुरेंद्र ने बताया कि वह रोजाना रोडवेज बसों के माध्यम से ही अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते है। बुधवार को लोकल रूट की लगभग सभी बसों को जयंती के कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्हें अन्य साधनों पर निर्भर होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ा है। उन्होंने रोजवेज के अधिकारियों से ऐसी समस्या उत्पन्न होने पर अन्य बसों को रूट पर चलाने की मांग की है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि मंगलवार को देर रात 50 बसों को कबीर जयंती समारोह के लिए बसों को भेजा गया है। जिसके लिए संबंधित तैयारियों को अधिकारियों द्वारा पहले ही पुरा कर लिया गया था। चालक और परिचालक को संबंधित दिशा-निर्देश देकर देर रात ही भेज दिया गया था। इनमें लगभग बसों को लोकल और अन्य रूट से लिया गया है। बुधवार को देर रात बसें सिरसा से लौटेगी और सुबह ही बसों को निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed