फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   5 lakh in dowry and for not giving bullet bike, the married woman was evicted from the house

दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक न देने पर विवाहिता को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
5 lakh in dowry and for not giving bullet bike, the married woman was evicted from the house
पानीपत। दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि वह चार माह की गर्भवती थी। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। इससे गत दिनों गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। पीड़िता ने आरोपी पति समेत छह के खिलाफ चांदनीबाग थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी वर्ष 2021 में गंगा नगर, मेरठ निवासी पंकज कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने काफी खर्च किया था। वह ससुराल पहुंची तो उसे दहेज कम लाने पर प्रताड़ित किया गया। सास ने उसे ताने देने शुरू कर दिए। उन्होंने पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग की। उसने विरोध किया तो उन्होंने मानसिक प्रताड़ना देनी शुरू कर दी। मई 2022 में वह चार माह की गर्भवती थी। 26 मई 2022 को उसके पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से न निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। उसे धमकी दी कि बाइक और रुपये नहीं लाई तो वह ससुराल में नहीं रह सकती और इतना कहकर उसे घर से निकाल दिया। वह उस दिन से मायके में रह रही है। अगस्त में गर्भ में बच्चे की भी मौत हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गर्भ में बच्चे को चोट लगी थी, जिस दिन से वह बीमार रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed