फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4.75 lakhs cheated on the pretext of earning money by completing the task

Panipat News: टास्क पूरा कर पैसे कमाने का झांसा दे ठगे 4.75 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
4.75 lakhs cheated on the pretext of earning money by completing the task
पानीपत। ठगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का झांसा देकर शौंदापुर गांव के युवक से 4.75 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शौंदापुर गांव स्थित फौजी नगर निवासी ललित कुमार ने बताया कि उसके मोबाइल पर पांच जनवरी को एक मैसेज आया था। जिसमें ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने के बारे में लिखा गया था। उसने तीन टास्क पूरे किए तो उसे पैसे भी मिले। चौथा टास्क खेलने पर उसको मैसेज के जरिए बताया गया कि उसने गलती कर दी है। इसलिए चौथा टास्क नहीं मिलेगा। इसके लिए उसे 86500 रुपये जमा कराने होंगे। उसने यह पैसे जमा करवा दिए। फिर भी उसे टास्क नहीं मिला। टास्क के नाम पर उससे 4.75 लाख रुपये लिए गए। उसको बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। फिर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed