फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   45 hundred students will recite the verses of Geeta together.

Panipat News: एक साथ 45 सौ विद्यार्थी गीता के श्लोकों का करेंगे पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
45 hundred students will recite the verses of Geeta together.
पानीपत। गीता जयंती पर जिला स्तरीय महोत्सव में इस बार देश के विभिन्न प्रदेशों की सभ्यता और संस्कृति की झलक मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देखने को मिलेगी। इसके साथ अर्जुन को उपदेश देते श्रीकृष्ण भगवान नजर आएंगे। रंगोली से लेकर कार्यक्रम में हर कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिले में करीब 45 सौ विद्यार्थी एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग ने आयोजन को लेकर रुपरेखा तैयार कर ली है। इसको लेकर सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला गीता जयंती नोडल अधिकारी एवं बीईओ पानीपत बिजेंद्र सिंह हुड्डा और संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर प्रदीप मलिक ने की। जिसमें प्रशासन द्वारा 22 से 23 को गीता जयंती पर होने वाले जिला स्तरीय महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गीता जयंती के आयोजन को यादगार बनाया जाना है। यह सबके सहयोग से संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट स्कूल मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य आयोजन को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए सबको टीम के रूप में काम करना होगा। उन्हाेंने सभी स्कूलों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। कुछ कार्य टीम वर्क के रूप में दिए गए। स्कूलों के प्रतिनिधियों ने आयोजन को बेहतर बनाने का भरोसा दिया। बीआरसी बिक्रम सहरावत ने कहा कि गीता जयंती पर दो दिवसीय समारोह आर्य पीजी कॉलेज के मैदान में मनाया जाएगा। प्रशासन की देखरेख में बेहतर प्रस्तुति दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कला अध्यापक सुरेंद्र राठी, प्रिंसिपल सत्यवान मलिक, नीलम वत्स, प्रियंका कौशिक, नयीम खान, दीपक दूरेजा, सीमा गांधी, मेघा मित्तल, दीपक, शिखा भारद्वाज, नीता, वकील चंद, निशांत, गुलशन, मोहित व डिंपी मौजूद रहे।

बॉक्स
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता होगी आकर्षक
अधिकारियों ने बताया कि श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। जिला में करीब 45सौ बच्चे इसमें भाग लेंगे। प्रत्येक खंड में 900-900 विद्यार्थियों को शामिल किए जाएंगेह। यह प्रतियोगिता 23 दिसंबर को होगी। इसके लिए संबंधित स्कूल व अधिकारी को उच्चाधिकारियों के निर्देश में बेहतर काम करना है। निजी स्कूलों के विद्यार्थी विभिन्न प्रदेशों की लोककला व संस्कृति को दर्शाती सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इसके लिए स्कूलों में अच्छी तैयारी की जानी चाहिए।


बॉक्स
रंगोली और श्रीकृष्ण-अर्जुन पर हर किसी की होगी नजर
जिला स्तरीय महोत्सव में 22 दिसंबर को को रंगोली प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इसके अलावा 40 गुना 20 फीट की गीता को संदेश देती रंगोली बनाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के को-ऑर्डिनेटर प्रदीप मलिक ने स्वयं ली। उन्होंने रंगोली को आकर्षक बनाने का भरोसा दिया। आयोजन स्थल पर 20 फीट ऊंचे श्रीकृष्ण और 12 फीट के अर्जुन खास रहेंगे। इसमें श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed