फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   44 claims, objections registered against new ward ban

Panipat News: नई वार्डबंदी के खिलाफ 44 दावे, आपत्तियां दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
44 claims, objections registered against new ward ban
पानीपत। नई वार्डबंदी के खिलाफ 44 दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गईं। शुक्रवार को व्यक्तिगत सुनवाई में कमेटी के सामने 13 लोग ही पहुंचे। इनमें ज्यादातर एक कॉलोनी या गली को दो वार्डों में बांटने के विरोध में रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने बताया कि एक कॉलोनी ही नहीं गली में घरों को एक-दूसरे वार्ड में बांट दिया गया है। इससे लोगों के सामने कई तरह की दिक्कत आएंगी। कमेटी दावे और आपत्ति सुनने के बाद सोमवार को अपनी रिपोर्ट निदेशालय देगी। इसके आधार पर निदेशालय स्तर से नई वार्डबंदी का अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की देखरेख में कमेटी ने शुक्रवार को पालिका बाजार स्थित निगम के कार्यालय में नई वार्डबंदी के विरोध में आई दावे और आपत्तियों की सुनवाई की। संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में कमेटी ने प्रत्येक व्यक्ति से हर विषय में चर्चा की। कुछ लोगों के दावे और आपत्तियों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इसमें निदेशालय स्तर पर आवश्यक संभव बदलाव किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर रविंद्र फूले समेत कई लोग अपने दावे और आपत्तियों की सुनवाई के लिए पहुंचे। रविंद्र फूले की अपने वार्ड में वोटों को लेकर आपत्ति रही। अधिकारियों ने उनको नोटिफिकेशन वार्डबंदी से संबंधित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट को लेकर अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। समाजसेवी महेश यादव ने बताया कि हनुमान कॉलोनी को अलग वार्ड में रख दिया गया है, जबकि इसके आसपास की अशोक विहार, महादेव व डावर कॉलोनी को दूसरे वार्ड में कर दिया गया है। कई जगह एक कॉलोनी व गली को दो वार्डों में कर दिया है। इससे लोगों की वार्ड को लेकर अपनी पहचान गुम हो जाएगी।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed