फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नमस्ते कर रोका, रूमाल झड़काकर किया बेसुध, सोने-चांदी के आभूषण सहित लूटी नकदी

नमस्ते कर रोका, रूमाल झड़काकर किया बेसुध, सोने-चांदी के आभूषण सहित लूटी नकदी

Fri, 28 Dec 2018 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
नमस्ते कर रोका, रूमाल झड़काकर किया बेसुध, सोने-चांदी के आभूषण सहित लूटी नकदी
नमस्ते कर रोका, रूमाल झड़काकर किया बेसुध, सोने-चांदी के आभूषण सहित लूटी नकदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव रिसालू निवासी राम सिंह पुत्र बदरी ने उसके साथ हुई लूट की शिकायत थाना मॉडल टाउन में लूट की वारदात की शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वो 24 दिसंबर 11 बजे परशुराम धर्मशाल संजय कॉलोनी से गोहाना रोड धर्मशाला की ओर अपनी स्कूटर पर सवार हो जा रहा था। जैसे ही वो गोहाना रोड स्कूटर से नीचे उतरा तो तभी वहां बाइक सवार 2 युवक वहां आए। जिन्होंने नमस्ते की व उसके सामने जेब से रूमाल निकाल कर झड़काया। जिस दौरान उसकी आंखे औजल हो गई व उसे चक्कर आने लगे। वो बेसुुध हो गया और जिस तरह से बदमाश बोलते रहे वो वैसा ही करता रहा। बदमाशों के कहे अनुसार वो उनकी बाइक पर बैठ गया। बदमाश उसे एक सुनसान जगह ले गए। जहां उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, बेसुध होने के कारण उसे कुछ भी नहीं पता लगा। काफी घंटो बाद वो होश में आया। बदमाशों ने उसके कानों की 2 मुरखी, 1 चांदी का कड़ा, 1 सोने की अंगूठी और 5200 रुपये की नकदी सहित 2 चांदी के सिक्के लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed