फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अगर जाट जाति को आरक्षण मिले तो दूसरों को भी दें: सैनी

अगर जाट जाति को आरक्षण मिले तो दूसरों को भी दें: सैनी

Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अगर जाट जाति को आरक्षण मिले तो दूसरों को भी दें: सैनी
किसानों को हर किसी ने बना दिया फुटबॉल : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि देश की राजनीति में शुद्धता जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण जाट को दिया जाता है तो फिर पंडित, पंजाबी, बनिया सहित सभी जातियों को सौ प्रतिशत मिलना चाहिए। सैनी ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने किसान को एक फुटबॉल बना कर रख दिया है।
सैनी रविवार को गांव भोड़वाल माजरी में आयोजन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह कोई वोट की भीख मांगने नहीं आए। ये लड़ाई आपके बच्चों व आने वाली पीढ़ी को बचाने की है। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद राजकुमार सैनी, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर का स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सैनी ने पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर को समालखा विधानसभा से एमएलए का दावेदार बताया।
विज्ञापन

सांसद सैनी ने कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने किसान को एक फुटबॉल बना कर रख दिया है और हर कोई ठोकर मारने पर लगा हुआ है। सभी पार्टियां किसान-किसान चिल्ला रही हैं और भोला किसान भी उनकी बातों में आ रहा है। लेकिन आज तक किसी ने किसान का भला नहीं किया। उनके सत्ता में आने पर मजदूरों को मनरेगा के तहत किसानों के साथ जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed