{"_id":"5a1323f04f1c1b0d698bcefe","slug":"41511203824-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-15 युवक व आठ युवतियां को में लेकर पड़ताल की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-15 युवक व आठ युवतियां को में लेकर पड़ताल की शुरू
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पुलिस ने जीटी रोड लालबत्ती चौक पर एक गेस्ट हाउस में वैश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया है। गेस्ट हाउस से नौ युवक व आठ युवतियों को बरामद किया है। इनमें कई आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं। इनमें कई पुरुष व लड़की अच्छे घरों की भी हैं। थाना शहर व महिला थाना पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई के चलते शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक बाल किशन को भी तलब कर लिया। पुलिस ने देररात केस दर्ज कर लिया है।
पकड़े गए लड़कों में रिसेप्शनिस्ट अनिल व गेस्ट हाउस के सहायक मैनेजर की लड़की भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार थाना शहर व महिला थाना पुलिस ने सोमवार शाम को जीटी रोड लालबत्ती चौक स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने गेस्ट हाउस को पूरी तरह से बंद करा दिया। गेस्ट हाउस के कमरों में महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने करीब दो घंटे जांच अभियान चलाया। गेस्ट हाउस से 9 पुरुषों व आठ युवतियों को हिरासत में लिया। वहीं डीएसपी सिटी आत्माराम ने गेस्ट हाउस पर पुलिस की रेड को जांचा। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में बड़े पैमाने पर देह व्यापार किया जा रहा था। पुलिस इसके बाद जोड़ों को महिला थाना में ले गई। पुलिस ने मौके से पकड़े युवक व युवतियों की पहचान करने में जुट गए। पुलिस देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी आत्माराम ने बताया कि पुलिस को जीटी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में वैश्यावृत्ति कराने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसके आधार पर थाना शहर व महिला थाना की संयुक्त रूप से दबिश दी। पुलिस जांच के दौरान गेस्ट हाउस का प्रबंधक सीट पर नहीं था और न ही संचालक मिला। दोनों को तलब किया गया है। गेस्ट हाउस से पकड़े गए पुरुष व युवतियों की पहचान की जा रही है। इस मामले उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।