फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व मेल गाडिय़ां 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी,सुबह सात बजे स्टेशन पर पहुंचने वाली गाडिय़ां 11 बजे

सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व मेल गाडिय़ां 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी,सुबह सात बजे स्टेशन पर पहुंचने वाली गाडिय़ां 11 बजे

Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व मेल गाडिय़ां 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी,सुबह सात बजे स्टेशन पर पहुंचने वाली गाडिय़ां 11 बजे
रेलवे ने दूसरे दिन भी लिया ट्रैफिक ब्लॉक, गाड़ियां चली चार से पांच घंटे लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दस से अधिक गाडिय़ों के रूट रहे डायवर्ट
- पानीपत स्टेशन के पूछताछ केंद्र के बोर्ड पर पैसेंजर गाड़ियों के आगे लिखा अनिश्चितकाल के लिए लेट
- यात्रियों को बसों व निजी साधनों लेना पड़ा सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। उत्तर रेलवे के दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक दूसरे दिन भी लिया गया। लेकिन ब्लॉक में दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक चालू रहा। वहीं सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से चार से पांच घंटे तक देरी से चली। जिस कारण यात्रियों को दूसरे दिन भी परेशानी झेलनी पड़ी।
ब्लॉक के दूसरे दिन अंबाला से पानीपत होकर दिल्ली तक जाने वाली 64532 रेलगाड़ी अंबाला से सिर्फ पानीपत तक ही आई। उसे पानीपत स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना नहीं किया गया। पानीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह सात बजे पहुंचने वाली पैसेंजर रेलवे स्टेशन पर 11 बजे पहुंची। जिस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व मेल गाड़ियां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी
सुपरफास्ट, एक्सप्रेस व मेल गाड़ियां जो 60 से 110 तक की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ती थी। वो ब्लॉक के दूसरे दिन 40 तक की स्पीड में दौड़ी वहीं अधिकतर ट्रेनों को ब्लॉक के नजदीक आते ही 20 की स्पीड से गुजारा गया। कई ट्रेनों को पानीपत के आउटर पर रोक दिया गया। चूंकि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही थीे। जिस कारण पानीपत पर पहले से ही कई गाड़ियां आने के लिए अपना इंतजार करती हुई मेन लाइन व आउटर पर रोकी गई। दूसरे दिन भी दस गाड़ियों के रूट डायवर्ट किए गए। वहीं पानीपत स्टेशन के पूछताछ केंद्र के बोर्ड पर पैसेंजर गाड़ियों के आगे अनिश्चित काल के लिए लेट तक लिख दिया गया। यात्रियों को जिस कारण बसों व निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन
12716 संचखंड एक्सप्रेस चार घंटे लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस छह घंटे लेट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे लेट
14038 पठानकोट एक्सप्रेस दो घंटे लेट
14732 बठिंडा एक्सप्रेस एक घंटा लेट
अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनें
18101 टाटा मूरी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
12716 संचखंड एक्सप्रेस पांच घंटे लेट
14217 उच्चाहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे लेट
12459 अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
14731 बठिंडा एक्सप्रेस दो घंटे लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed