फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 yoga enthusiasts took training in the camp.40 yoga enthusiasts took training in the camp.

Panipat News: शिविर में 40 योग प्रेमियों ने लिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
40 yoga enthusiasts took training in the camp.40 yoga enthusiasts took training in the camp.
शिविर में योगाभ्यास करते योग प्रेमी। स्रोत : समिति
पानीपत। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में सोमवार को सेक्टर-12 स्वामी दयानंद पार्क में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का नौवां दिन रहा। प्रशिक्षण शिविर 31 मई तक चलेगा। शिविर में करीब 40 योग-प्रेमी पहुंचे। जिला प्रभारी शीशपाल ने बताया कि शिविर से जितने भी सहयोग शिक्षक बनेंगे, उनको विभिन्न योग कक्षाओं में अलग से कक्षाओं का संचालन करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद अलग-अलग खाली पार्कों में या अन्य स्थानों पर नई योग कक्षाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

अशोक अरोड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए अलग-अलग स्थान पर योग शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में योगाभ्यास के साथ प्राकृतिक चिकित्सा, घरेलू नुस्खे, आयुर्वेद जल नेति, हस्त मुद्राएं, एक्युप्रेशर और ऋतु अनुसार आहार चिकित्सा आदि के बारे में भी बताया जा रहा है। सोमवार को शिविर में योग शिक्षक सुभाष बजाज ने सूक्ष्म व्यायाम, योगिक जॉगिंग और सूर्य नमस्कार के बाद आसनों का अभ्यास कराया। इसमें खड़े होकर, बैठकर और लेट कर होने वाले आसन के साथ कपाल-भाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी और प्रणव ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि अगर हम एकाग्रता के साथ प्राणायाम करते हैं, तो उसका और अधिक लाभ मिलता है। इस अवसर पर महेंद्र कत्याल, सुरेंद्र सिंगला, चरण सिंह, महेंद्र सिंह भूटानी, अशोक मिगलानी व बिजली सिंह उपस्थित रहे।

शिविर में योगाभ्यास करते योग प्रेमी। स्रोत : समिति

शिविर में योगाभ्यास करते योग प्रेमी। स्रोत : समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed