फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 years imprisonment in misdded case

दुष्कर्म मामला: पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 40 साल की कैद

Thu, 28 Aug 2025 06:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 06:52 PM IST
सार

पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए पड़ोसी को कोर्ट ने 40 साल कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
40 years imprisonment in misdded case
दुष्कर्म मामले में 40 साल की कैद - फोटो : सांकेतिक तस्वरी

विस्तार

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष शर्मा की अदालत ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी विजय उर्फ नोनू को दोषी करार देते हुए 40 साल के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये का जुर्माने भरने की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा न करने पर चार साल की अतिरिक्त सजा भुगतने के आदेश दिए हैं। दोषी मूल रूप से सिवान गेट कैथल का रहने वाला है और पानीपत के तहसील कैंप में किराये के मकान में रह रहा था। दोषी ने पांच रुपये देने का लालच देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


साल 2023 का है मामला

करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने 23 अप्रैल 2023 तहसील कैंप थाना पानीपत में केस दर्ज करवाया था। महिला का कहना है कि वह तहसील कैंप थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे हैं। उनके पास तीन बच्चे हैं। 22 अप्रैल को उसके पति मजदूरी पर गए थे और वह घर पर थी। शाम को मकान की तीसरी मंजिल से उनकी पांच साल की बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई। उसने तीसरी मंजिल पर पहुंचकर देखा पड़ोस में रहने वाला युवक विजय उर्फ नोनू उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी उसे देखकर मौके से भाग गया। बच्ची से बात की तो उसने बताया कि विजय ने उसे पांच रुपये देने की बात कहकर यहां लेकर आया था और उसके साथ गलत काम किया है। महिला की शिकायत पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 24 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीडीए बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर सैंपल जांंच को भेजे थे। मुकदमे की तफ्तीश कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। इस माले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वीरवार को विजय उर्फ नोनू को दोषी करार देते हुए 40 साल की कैद और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में कुल नौ गवाह पेश किए। साथ ही एफएसएल और मेडिकल रिपोर्ट भी सबूत के आधार पर पेश की गई। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। वहीं बच्ची के बयान भी आरोपी को सजा दिलाने में अहम सबूत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed