फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 thousand rupees in cash and gold and silver jewellery stolen from the house

Panipat News: व्यापारी के मकान में 40 हजार की नकदी और सोने-चादी के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees in cash and gold and silver jewellery stolen from the house
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नूरवाला में कारपेट व्यापारी सुरेंद्र के घर से 40 हजार की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी ले गए। वह उस समय परिवार एक रिश्तेदार की शादी में गया था। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

नूरवाला के सुरेंद्र ने तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से भड़गवां गांव तहसील हाटा जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पानीपत में कारपेट का काम करता है। वह 28 मई को सायं अपने परिवार के साथ अपने मकान पर ताला लगा कर छोटूराम चौक स्थित अपने रिश्तेदार की शादी में चला गया था। वह 29 मई को दोपहर बाद करीब एक बजे अपने घर पर आया। यहां मकान के गेट पर ताला लगा हुआ मिला। उसने कमरे में देखा तो अंदर का ताला टूटा हुआ था और बेड पर सामान भी बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी के अंदर के सभी लाॅक टूटे हुए थे। उसने अलमारी में रखा सामान जांचा। अलमारी से सोने के तीन मंगलसूत्र, दो झुमके, एक जोड़ी सोने की बाली, दो अंगूठी, एक टीका, एक नथ, एक बिंदी सोना और चांदी की दो जोड़ी पाजेब, एक कमरबंद चांदी, एक हाथप्लाई, दो जोड़ी चुटकी और करीब 40 हजार रुपये चोरी मिले। उनको शक है कि कोई व्यक्ति रात को ताला तोड़कर चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed