फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 Kanal 13 Marla land approved for ITI in Chulkana

Panipat News: चुलकाना में आईटीआई के लिए 40 कनाल 13 मरले भूमि स्वीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
40 Kanal 13 Marla land approved for ITI in Chulkana
समालखा। श्रीश्याम की नगरी चुलकाना में जल्द ही 15.09 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण किया जाएगा। चुलकाना आईटीआई के 40 कनाल 13 मरले भूमि की स्वीकृत की गई है। टेंडर प्रणाली के अनुसार अगले वर्ष जून महीने तक कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ शहर की 23 कॉलोनियों को जल्द ही नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने इनको लेकर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विस अध्यक्ष से से इजाजत लेकर रखा। इसके अलावा समालखा विधानसभा क्षेत्र की अनेक समस्याओं को सदन में रखा। उन्होंने कहा कि समालखा विधानसभा क्षेत्र के गांव झट्टीपुर व जलालपुर-। के अंडरपास, मनाना आरओबी का काम पूरा करने के साथ शहर के रेलवे पार्क व वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक केंद्रों के कार्य को पूरा करवाने की मांग रखी है। चुलकाना क्षेत्र के बड़े गांवों में से एक हैं। यहा आईटीआई की घोषणा की गई थी। इसके लिए 40 कनाल 13 मरला जमीन अधिकृत की गई है। इस पर 15.09 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को रखा
धर्म सिंह छौक्कर ने बताया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्टाफ की कमी को पूरा करना है। इन बड़ी समस्याओं को सदन में रखा है। यहां पर्याप्त चिकित्सक सुविधा मिलने पर स्थानीय लोगों को प्राइवेट अस्पताल या पानीपत मुख्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। जीटी रोड से सचिवालय (वाया सरकारी अस्पताल) के रास्ता बनाने और यमुना नदी से सटे गावों के किसानों को मलकियत व बॉर्डर पिलर संबंधित कार्यों को पूरा करने के साथ मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा में लगे एजुसेट चौकीदारों को विभागीय पाॅलिसी बनाकर नियमित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधानसभा में जोर शोर से उठाया है। इन समस्याओं के समाधान पर हलके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वे स्वयं भी समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों और संबंधित मंत्रियों से मिलकर काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed