फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 e-buses will be included in roadways depot, local routes will be strengthened

Panipat News: रोडवेज डिपो में शामिल होंगी 40 ई-बसें, लोकल रूट होंगे मजबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
40 e-buses will be included in roadways depot, local routes will be strengthened
पानीपत। रोडवेज डिपो में 40 ई-बसों को शामिल किया जाएगा। नए साल के पहले या दूसरे सप्ताह में इन बसों की सौगात मिल सकती हैं। इन बसों को लोकल रूटों पर चलाने की तैयारी है। इसके साथ मध्यम दूरी के रूटों पर भी बसों को चलाया जा सकता है। डिपो अधिकारियाें ने दावा किया कि इनके आने पर बसों की कमी काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन

जिले में लोगों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा कई महीने पहले पांच ई-बसों को शामिल किया गया था। इसी के साथ इन बसों को नए बस स्टैंड से पानीपत टोल प्लाजा तक चलाया गया है। जिले में यात्रियों को कई बार टोल प्लाजा पर बस के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है। साथ ही नए बस स्टैंड पर भी यात्रियों को समय पर ई-बस नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए रोडवेज ने 40 नई ई-बसों की मांग की। उल्लेखनीय है कि पानीपत डिपो में 124 बसें हैं। इनमें 94 बसें रोडवेज और 30 बसें किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत हैं। ई-बसों को अलग से कंपनी देख रही है।
विज्ञापन


बॉक्स
ई-बसों में सफर करना आरामदायक
ई-बस से सफर करना आरामदायक माना जाता है। तहसील कैंप निवासी राकेश ने बताया कि ई-बस नए बस स्टैंड से जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा तक चलती हैं। शुरुआत में इन बसों में सफर करना मुश्किल लगता था। अब बसों को लेकर इंतजार भी कर लेते हैं। वह ऑटो की बजाय ई-बस में चलना पसंद करते हैं। बेशक इसके लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
पांच ई-बसें फिलहाल में बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच चल रही हैं। इसको देखते हुए 40 नई ई-बसों की मांग भेजी गई हैं। इनको शहर के लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मध्यम दूरी की सड़कों पर चलाया जा सकता है।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed