फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 buses plying daily for all districts of Delhi and Haryana

दिल्ली व हरियाणा के जिले में ही किया जा रहा पानीपत डिपो से 30-40 बसों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
40 buses plying daily for all districts of Delhi and Haryana
कोरोना महामारी के बढ़ते केसों को देखते हुए पानीपत डिपो से पिछले दस दिन से बंद बसों का संचालन फिर से शुरू हो चुका है। पानीपत डिपो से रोजाना लगभग 30 से 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसा कोरोना केसों की घटती संख्या को देखते हुए किया गया है। हालांकि पॉजिटिव केस में गिरावट आने के बाद भी पानीपत डिपो की बसों को अभी सभी राज्यों के लिए शुरू नहीं किया गया है। अभी केवल दिल्ली, बहालगढ़ समेत हरियाणा के सभी जिलों में पहले की तरह बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पानीपत डिपो से अभी यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले महीने भी उत्तराखंड सरकार सख्त हो गई थी जिसके कारण पिछले महीने कई बार पानीपत डिपो की बसों को कई राज्यों से वापस तक लौटाया गया था।
विज्ञापन

रूट नहीं है फिक्स, यात्रियों के आते ही चलाई जाएंगी बसें
पानीपत डिपो से इस समय दिल्ली समेत हरियाणा के सभी जिलों में बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन बसों के रूट को अभी फिक्स नहीं किया गया है। विभाग का कहना है कि जब भी किसी भी रूट पर 26 के लगभग यात्री एकजुट होंगे, उस रूट पर संचालन उसी समय किया जा सकेगा। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि रोडवेज को घाटे का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी सवारी ही लेकर जा रहीं बसें
पानीपत डिपो से रवाना होने वाली बसों में फिलहाल आधी सवारी ही बैठाई जा रही हैं, जिससे एक बस में केवल 26 यात्री ही यात्रा कर सकते हैं। वहीं चालक, परिचालक को मुख्य रूप से सैनिटाइजर व मास्क डिपो की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। बस में बैठने वाले यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन भी करना जरूरी है।

दिल्ली चंडीगढ़ व हरियाणा के लगभग सभी जिलों के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। पानीपत डिपो से 30 से 40 बसों का रोजाना संचालन किया जा रहा है। जिसमें आधे यात्रियों को ही लेकर जाया जा रहा है। किसी भी रूट पर बसों की संख्या को अभी फिक्स नहीं किया गया है। यात्रियों के आते ही बसों का संचालन कर रहे हैं।
-कर्मबीर सिंह, ट्रैफिक मैनेजर, पानीपत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed