फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4 injured in road accident at Panipat

हरियाणा में सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्राले में हुई जोरदार टक्कर, रॉन्ग साइड में खड़ा था वाहन, चार लोग घायल

Sat, 05 Jul 2025 04:52 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा में सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्राले में हुई जोरदार टक्कर, रॉन्ग साइड में खड़ा था वाहन, चार लोग घायल
हरियाणा में सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्राले में हुई जोरदार टक्कर, रॉन्ग साइड में खड़ा था वाहन, चार लोग घायल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 04:52 PM IST
सार

पुलिस लाइन के सामने कैथल डिपो की एक बस बीच हाइवे पर खड़े ट्राले से भिड़ गई। हादसे में चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
4 injured in road accident at Panipat
हरियाणा रोडवेज बस का हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने कैथल डिपो की एक बस बीच हाइवे पर खड़े ट्राले से भिड़ गई। हादसे में चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बस के कंडक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैथल से बस लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बस में 32 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह हुआ हादसा 

पानीपत पुलिस लाइन के सामने पहुंचने पर हाइवे पर खड़े ट्राले के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसा शनिवार सुबह 11 बजे हुआ। बस के कंडक्ट  भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैथल डिपो से बस लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। करीब 11 बजे वह पानीपत के सिवाह स्थित बस स्टैंड पर पहुंचे जहां से यात्रियों को लेकर वह जीटी रोड से होते हुए दिल्ली के लिए निकले।

विज्ञापन

गलत लेन में खड़ा था ट्राला 

कुछ देर बाद जैसे ही बस पानीपत पुलिस लाइन के सामने पहुंची तो बीच हाइवे पर एक ट्राला गलत लेन में बीच सड़क पर खड़ा था। बस चालक ने ट्राले को बचाने का प्रयास किया लेकिन, बस ट्राले में पीछे से भिड़ गई। हादसे में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, घायलों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस और ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिचालक की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



ये भी पढ़ें: Haryana: महेंद्रगढ़ में तीन बदमाशों ने पैट्रोल पंप लूटा, पांच मिनट में किए 2 फायर; कर्मचारियों पर तानी पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed