फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three miscreants looted petrol pump in Mahendragarh, fired two shots in five minutes

Haryana: महेंद्रगढ़ में तीन बदमाशों ने पैट्रोल पंप लूटा, पांच मिनट में किए 2 फायर; कर्मचारियों पर तानी पिस्तौल

Sat, 05 Jul 2025 02:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Jul 2025 02:21 PM IST
सार

पंप संचालक अशोक कुमार ने बताया कि तीन आरोपी शाम 7:05 पर हाथों में पिस्तौल लहराते हुए पंप परिसर में घूसे। दो फायर कर कर्मचारियों को डराकर उनकी जेब में रखा कैस छीन लिया। इसके बाद दो बदमाश कार्यालय में घुस गए तथा कर्मचारियों के सिर पर पिस्तौल तानकर अलमारी की चाबी छीन ली।

विज्ञापन
Three miscreants looted petrol pump in Mahendragarh, fired two shots in five minutes
पंप कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान की सीमा से सटे महेंद्रगढ़ के गांव दुलोठ अहीर स्थित एक पैट्रोल पंप से तीन बदमाश फायरिंग कर 3.38 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए। आरोपी एक सफेद रंग की बिना नंबरों वाली स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर आए थे। इनमें से एक आरोपी गाड़ी में बैठा रहा जबकि तीन अपने हाथों में पिस्तौल लहराते हुए पैट्रोल पंप पर पहुंचे। आते ही दो फायर कर दिए। फायरिंग करने के बाद दोनों कर्मचारियों की जेबों से कैस लूटने के बाद पंप के कार्यालय में पहुंचे तथा कर्मचारियों के सिर पर पिस्तौल तानकर चाबी ले ली तथा अलमारी में रखी 3.38 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना कर्मचारियों ने पंप संचालक अशोक को घटना से अवगत कराया। शीघ्र मौके पर पहुंचकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस मौके से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता से मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन




आते ही हवा में फायर किए, कर्मचारी को भी मारा थप्पड़
पंप संचालक अशोक कुमार ने बताया कि तीन आरोपी शाम 7:05 पर हाथों में पिस्तौल लहराते हुए पंप परिसर में घूसे। दो फायर कर कर्मचारियों को डराकर उनकी जेब में रखा कैस छीन लिया। इसके बाद दो बदमाश कार्यालय में घुस गए तथा कर्मचारियों के सिर पर पिस्तौल तानकर अलमारी की चाबी छीन ली। अलमारी में रखा करीब 3.38 लाख रुपये का कैस लूटकर आरोपी राजस्थान की ओर भाग गए। 7:10 पर आरोपी राजस्थान की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले ही हटा लिया बार्डर से पुलिस नाका
गांव दुलोठ अहीर के सरपंच देवेंद्र ने बताया कि एक माह पहले ही राजस्थान बार्डर पर लगा पुलिस नाका हटा लिया गया था। यह नाका हटते ही इस प्रकार की बड़ी वारदात होने लगी हैं। उनकी मांग की है कि यह नाका पुन: शुरू किया जाए। महज 5 मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश गाड़ी में सवार होकर भाग गए। राजस्थान हरियाणा की सीमाएं होने के कारण अपराधी यहां वारदात को अंजाम देकर राजस्थान की ओर फरार हो जाते हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed