{"_id":"68dc01803292e656b5040347","slug":"4-arrested-in-misdeed-case-at-panipat-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बदनाम करने की धमकी देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बदनाम करने की धमकी देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 30 Sep 2025 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:43 PM IST
सार
सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सदर पुलिस ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपियों को गांव भालसी निवासी अमनदीप उर्फ अमन, गांव डाचर करनाल हाल सेक्टर-6 पानीपत निवासी अश्वनी, गांव कासनी झज्जर निवासी मोनू व किरण को सिठाना गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया।
मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि महिला ने थाना सदर में शनिवार को केस दर्ज करवाया था। महिला का कहना था कि वह रिफाइनरी रोड के जंगल में लकड़ी लेने के लिए आई थी। वहां आस-पास के गांवों की काफी महिलाएं लकड़ी व घास फूस लेने के लिए आती हैं। इसी दौरान किरण नाम की महिला ने खुद को पत्रकार बताया और बदनाम करने की धमकी दी थी।
महिला का आरोप था कि उसके साथ आए तीन युवकों ने अमन, अश्वनी व मास्टर संदीप उसे जबरदस्ती कार में डालकर जंगल में ले गए और मारपीट की। इसके बाद तीनों ने उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 70(1), 140(3), 61(2), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सोमवार शाम को पुलिस टीम ने सिठाना अड्डे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उनके मोबाइल फोन, कार बरामद कर ली। मंगलवार को सभी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन