फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4.75 crore cheated on the pretext of 50 percent stake

50 प्रतिशत हिस्सेदारी का झांसा देकर 4.75 करोड़ ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
4.75 crore cheated on the pretext of 50 percent stake
एक ठेका कंपनी मालिक को दंपती समेत तीन आरोपियों ने अपनी फर्म में 50 प्रतिशत का हिस्सेदारी और डॉयरेक्टर बनाने का झांसा देकर 4.75 करोड़ रुपये ठग लिए। ठेकेदार को उसके काम का कोई भुगतान भी नही किया गया। पीड़ित ठेकेदार का आरोप है कि आरोपियों ने 15 करोड़ के माल फर्जी बिल बनाकर जीएसटी भी चोरी किया। इस मामले में गृहमंत्री को दी गई शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार कर्मबीर भारद्वाज ने बताया कि उसकी भारद्वाज कंस्ट्रक्शन कंपनी है। 2015 में मॉडल टाउन निवासी संजीव आरोड़ा, उनकी पत्नी सीमा आरोड़ा और भाई दीपक आरोड़ा की फर्म एसएनएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ मिलकर एचएसआईडीसी में कार्य किया था। वर्ष 2016 में संजीव अरोड़ा ने उनकी फर्म के लिए काम करने का ऑफर दिया। 50 फीसदी हिस्सेदारी और डॉयरेक्टर का पद देने के लिए कहा। संजीव की कंपनी में 1.21 लाख, 31.85 लाख, 74.22 लाख, 24.80 लाख, 70 लाख रुपये का निवेश किया। जो काम किए गए उसका भुगतान ज्वाइंट अकाउंट में नहीं मंगाया गया। उपकरणों का 64 लाख रुपये किराया दिया, उसका भी भुगातन नहीं किया। रुपये मांगने पर सभी टालमटोल करने लगे। जिस पर उसने आईओसीएल में शिकायत की, जहां संजीव की कंपनी का ठेका था। उनकी 15 करोड़ पेमेंट रुकवा दी। दो साल रकम रुकने के बाद संजीव फिर साझा खाता खुलवाने की बात की। कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के बाद कहा कि खाता खुल गया और जिसपर आईओसीएल से शिकायत वापस ले ली। बात में पता लगा कि खाता खुला ही नहीं और उसने दूसरे खाते में भुगतान करा लिया।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed